सूर्यकुमार यादव T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उनकी अभी तक भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई है. इस दौरान भारत ने आयरलैंड, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज खेली. लेकिन, इन सभी सीरीज में सूर्या को मौका नहीं मिला. उन्हें एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया. अब सूर्या को एक और झटका लगा है. उन्हें पहले मैच के लिए मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल नहीं किया गया है. सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए पहला रणजी मैच खेलने के लिए उपलब्ध थे. इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने उन्हें नहीं चुना.
सूर्या का रणजी से भी कटा पत्ता, विश्व चैंपियन कैप्टन ने ये कभी न सोचा होगा!
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल नहीं किया गया है. सूर्या मुंबई के लिए पहले मैच में उपलब्ध थे. इसके बावजूद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें टीम में नहीं चुना. वजह भी पता लगी है.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की सिलेक्शन कमेटी ने 5 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी 2026-2027 सीजन के पहले मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. पहला मैच खेलने के लिए सूर्यकुमार यादव और यशस्वी उपलब्ध थे. लेकिन, सिलेक्टर्स ने यशस्वी को टीम में शामिल किया. मुंबई की टीम 11 अक्टूबर से चंडीगढ़ के खिलाफ पहला रणजी मैच खेलेगी. यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
सूर्या को क्यों नहीं मिला मौका?सूर्यकुमार यादव को रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए मुंबई की टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया? इसकी वजह MCA के चीफ सिलेक्टर राजेश पवार ने बताई. उनके मुताबिक, सूर्यकुमार यादव ने हाल में रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. इस वजह से उन्हें नहीं चुना गया. टीम की घोषणा होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सूर्यकुमार यादव बहुत बड़े प्लेयर हैं. लेकिन, उन्होंने बीते डेढ़ साल से रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. अगर वह कुछ रेड बॉल मैच खेलते हैं, तो सूर्या निश्चित रूप से टीम में वापसी कर सकते हैं.’
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट को मुताबिक, पिछले हफ्ते सूर्यकुमार यादव से रणजी ट्रॉफी खेलने को लेकर पूछा गया था. उन्होंने अपनी उपलब्धता को कन्फर्म करने में एक दिन लगा दिया. हालांकि, MCA अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सूर्यकुमार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सूर्या ने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया.
आयुष म्हात्रे बने वाइस कैप्टनमुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-2027 सीजन के लिए आयुष म्हात्रे को उपकप्तान बनाया है. MCA सूत्रों की मानें, तो सिलेक्टर्स उन्हें फ्यूचर कैप्टन के तौर पर ग्रूम करना चाहते हैं. इसके अलावा चयन समिति ने सिद्धेश लाड को पूरे सीजन के लिए मुंबई की रणजी टीम का कैप्टन नियुक्त किया है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे पर होगी आकाश दीप की वापसी, अय्यर को मिल सकती है ODI कप्तानी
मुंबई की टीम में सरफराज खान को भी जगह मिली है. वह हाल में जम्मू-कश्मीर को हराने वाली रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का हिस्सा थे. शम्स मुलानी को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. हालांकि, मुंबई को पहले मैच में शार्दुल ठाकुर की कमी खलेगी. वह कुछ हफ्ते पहले इंजर्ड हो गए थे. उन्हें पहले मैच के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है.
मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीमसिद्धेश लाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे (उप-कप्तान), शम्स मुलानी, यशस्वी जायसवाल, तनुश कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, दिव्यांश सक्सेना, तुषार देशपांडे, मुशीर खान, मोहित अवस्थी, सरफराज खान, सिल्वेस्टर डिसूजा, सुवेद पारकर, ओंकार तरमाले, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर).
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया











