The Lallantop

दिल्ली में GRAP-2 की पाबंदियां बेअसर, AQI 377 पार, जहरीली हवा, प्रदूषण का स्तर जानलेवा

GRAP-2 की पाबंदियों के बावजूद दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है. बुधवार सुबह AQI 377 दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में भी हवा ‘बहुत खराब’ रहने की आशंका है. PWD धूल कम करने के लिए 200 एंटी-स्मॉग गन तैनात करेगा.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली का AQI 377. (Courtesy- ITG/File)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स অ্যक्शन प्लान (GRAP-2) लागू हैं, लेकिन 4 नवंबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 377 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब स्थिति को दर्शाता है।
  • बारिश और तेज हवाओं के बाद प्रदूषण कम हुआ था, लेकिन बारिश बंद होने के कारण और धूल के बढ़ने से दिल्ली की हवा प्रदूषित बनी हुई है, जिससे वायु गुणवत्ता खराब हो रही है।
  • लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 200 एंटी-स्मॉग गन वाले ट्रकों की जांच के लिए टीम बनाई है, जो निर्माण स्थलों और प्रदूषण वाले इलाकों में धूल कम करने का कार्य करेंगी।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए GRAP-2 के नियम लागू हैं. इसके बावजूद हवा की हालत सुधरने के बजाय और खराब हो गई है. बुधवार, 4 नवंबर की सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 377 दर्ज किया गया. यह ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आता है. मंगलवार, 3 नवंबर को शाम 4 बजे एक्यूआई 350 था. यानी सिर्फ 14 घंटे में प्रदूषण और बढ़ गया. दिल्ली के कई इलाकों में हवा काफी खराब रही. मंदिर मार्ग पर एक्यूआई 508 दर्ज किया गया. यह ‘गंभीर’ कैटेगरी में आता है.

Advertisement

पिछले हफ्ते बारिश और तेज हवाओं से दिल्ली की हवा कुछ साफ हुई थी. लेकिन बारिश रुकने के बाद प्रदूषण फिर बढ़ने लगा. बुधवार, 4 नवंबर की सुबह दिल्ली का तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलॉजी (IITM) ने चेतावनी दी है कि इस हवा में रहने से लोगों की सेहत पर ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है. संस्था के मुताबिक, गुरुवार, 5 नवंबर को भी दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में रह सकती है. उस दिन एक्यूआई 343 रहने का संभावना है. आने वाले कुछ दिनों तक भी प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है.

यह भी पढ़ें: IIT से पढ़ाई, SSB में जॉब, उपराष्ट्रपति के रहे PSO... कौन हैं सस्पेंड हुए ACP मनस्वी वशिष्ठ?

Advertisement
AQI से हवा की स्थिति का अंदाजा 

एक्यूआई बताता है कि हवा कितनी साफ या खराब है. 0 से 50 तक एक्यूआई अच्छा माना जाता है. 51 से 100 संतोषजनक माने ठीक-ठाक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है.

धूल कम करने के लिए PWD की तैयारी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 8 अधिकारियों की दो टीम बनाई है. ये टीम दिल्ली में चलने वाली 200 एंटी-स्मॉग गन वाले ट्रक की जांच करेंगी. बिना जांच और फिटनेस सर्टिफिकेट के किसी भी मशीन को इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी. अधिकारी देखेंगे कि मशीन ठीक से काम कर रही है या नहीं. इन मशीनों को कंस्ट्रक्शन साइट और ज्यादा प्रदूषण वाले इलाकों में लगाया जाएगा. ये हवा में पानी की बारीक बूंदें छोड़ती हैं. इससे धूल और हवा में मौजूद छोटे कण नीचे बैठ जाते हैं.

PWD दिल्ली में अपनी 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों पर धूल साफ करने के लिए एक खास अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस काम में 200 एंटी-स्मॉग गन लगाई जाएंगी. हर मशीन से रोज कम से कम 200 मीटर सड़क की सफाई कराई जाएगी.

Advertisement
तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध छा सकती है. 4 से 6 नवंबर के बीच दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री रह सकता है. रात का तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

वीडियो: Azini Hijack: इंडियन नेवी ने 20 ईरानियों को समुद्री लुटेरों से कैसे बचाया?

Advertisement