The Lallantop

सूर्या को नहीं मिलता जीवनदान तो टीम इंडिया का क्या होता?

टीम इंडिया के कप्तान Suryakumar Yadav ने T20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नाबाद 84 रन बनाए. हालांकि, उन्हें 15 रन पर जीवनदान मिल गया था. अगर वो जीवनदान नहीं मिलता तो भारतीय टीम बड़ी मुश्किलों में फंस सकती है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका के ख‍िलाफ सूर्यकुमार यादव ने बनाए नाबाद 84 रन. (फोटो-AFP)

टीम इंडिया ने अमेरिका के ख‍िलाफ अपना पहला T20 वर्ल्ड कप मैच जीत लिया है. वानखेड़े स्टेडियम में सबसे लोएस्ट टोटल को डिफेंड करते हुए भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रनों से हराया. इस दौरान टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दमदार फिफ्टी लगाई. न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ अपनी लय ढूंढने वाले कप्तान सूर्या ने मैच में नाबाद 84 रन बनाए. वो इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
10वें ओवर में गंवाया मौका

हालांकि, मैच का असली टर्नि‍ंंग पॉइंट आया शुुभम रंंजनेे केे 10वें ओवर में. ओवर की अंतिम बॉल पर सूर्या ने बॉलर की तरफ ही सीधा शॉट खेल दिया. शुभम के पास रिएक्शन के लिए महज 0.7 सेकेंड का समय था. वो जब तक रिएक्ट करते बॉल उनके हाथों से छिटक गई. शुभम को अंदाजा भी नहीं होगा कि ये सिर्फ कैच नहीं था. बल्कि आगे चलकर यही मैच भी साबित हो जाएगा.  

सूर्या तब महज 15 रन पर बैटिंग कर रहे थे. इसके बाद अगले 10 ओवर में उन्होंने 69 रन अकेले बनाए. टीम इंडिया का स्कोर भी 10 ओवर के बाद 4 विकेट पर सिर्फ 64 रन था. ऐसे में अगर सूर्या का विकेट अमेरिका को वहां मिल जाता, तो टीम इंडिया के लिए 100 का आंकड़ा भी पार करना मुश्किल हो जाता.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैच? ICC हुई सख्त, मुश्किल में PCB

सौरभ भूलना चाहेंगे ये मैच 

मैच से पहले जैसा लग रहा था कि भारतीय बैटर्स 250 से ज्यादा का स्कोर बना देंगे. उसी तरह अमेरिका के एक बॉलर को भी सबसे खतरनाक बताया जा रहा था. पि‍छली बार टीम इंडिया और पाकिस्तान को परेशान करने वाले सौरभ नेत्रावल्कर. लेकिन, जिस तरह भारतीय बैटर्स के लिए ये मैच अनचाहे रिकॉर्ड्स का हो गया. कुछ वैसा ही हाल सौरभ नेत्रावल्कर का भी रहा.

सौरभ T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे महंगे बॉलर बन गए हैं. उन्होंने 4 ओवर के स्पैल में 65 रन लुटा दिए. इसी के साथ उन्होंने 19 साल से चले आ रहे सनत जयसूर्या के अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. जयसूर्या के नाम 2007 में पाकिस्तान के ख‍िलाफ सबसे ज्यादा 64 रन लुटाने का रिकॉर्ड था. हालांकि, अब ये रिकॉर्ड सौरभ के नाम हो गया है.

Advertisement

सौरभ की इस ताबड़तोड़ कुटाई के पीछे भी उनके बचपन के दोस्त सूर्यकुमार यादव ही थे. सूर्या ने उनके ख‍िलाफ 20वें ओवर में 21 रन लूटे. इससे पहले, 16वें ओवर में भी सूर्या और अक्षर ने मिलकर उनके ख‍िलाफ 21 रन बनाए थे. सूर्या ने शुरुआत बहुत संभली हुई की थी. उन्होंने अपनी फिफ्टी भी 38 गेंदों में पूरी की थी. लेकिन, इसके बाद अगले 11 गेंदों में उन्होंने 32 रन बटोर लिए.

वीडियो: T20 World Cup: पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने के फैसले पर सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement