The Lallantop

सूर्या ने तोड़ी चुप्पी! टीम इंडिया की कप्तानी जाने पर क्या कहा?

Suryakumar Yadav ने पहली बार कप्तानी जाने और टीम से बाहर किए जाने पर बात की है. सूर्या को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. तब से वह टीम से बाहर चल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया गया था. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सूर्यकुमार यादव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम और कप्तानी से हटा दिया गया है।
  • टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी बेहतर प्रदर्शन और टीम के भविष्य के मद्देनजर चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर करने का निर्णय लिया।
  • सूर्यकुमार यादव ने चयन फैसले को स्वीकार किया है और डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हुए टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद बनाए रखी है।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भारत की T20 टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. इसके अलावा, उन्हें कप्तानी से भी हटा दिया गया. सूर्या ने इससे पहले अपनी कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता था. लेकिन, जैसे ही इंग्लैंड और आयरलैंड टूर के लिए टीम इंडिया का अनाउंसमेंट हुआ, तो उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. टीम से बाहर और कप्तानी जाने पर अब सूर्यकुमार यादव ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि उन्होंने पहले सेलेक्टर्स के फैसले को एक्सेप्ट करने की कोशिश की. लेकिन, बाद में इस सवाल ने परेशान किया कि ऐसा कैसे हो सकता है?

Advertisement
क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

35 साल के सूर्यकुमार ने बताया कि टीम से ड्रॉप होने पर, उनका पहला रिएक्शन हैरान करने वाला था. ऐसे में वह काफी शांत रहे. उन्होंने सेलेक्टर्स के फैसले पर सवाल नहीं उठाया. इसके बजाय, उन्होंने सेलेक्टर्स का नजरिया समझने की कोशिश की. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने माना कि चयनकर्ताओं को टीम के फ्यूचर के लिए सही डिसीजन लेना था. उन्होंने उनके फैसले को स्वीकार किया.

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा,

Advertisement

जब टीम में मेरा नाम नहीं था, तो मैं मुस्कुराया. क्योंकि. पिछले एक-दो साल से जब मैं टीम के साथ खेल रहा था, तब भी ऐसा ही करता था. जब मुझ पर प्रेशर आया या चीजें मेरे हिसाब से नहीं हुईं, मैंने हमेशा मुस्कुराने की कोशिश की. मैं हमेशा रिलैक्स रहा. मुझे टीम के लिए अच्छा करने के मौके मिले. इसका मैं शुक्रगुजार हूं.

उम्मीद थी कप्तानी जारी रहेगी

बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि T20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी जारी रहेगी. ओलंपिक आएगा. फिर T20 वर्ल्ड कप होगा. सूर्या का मानना था कि वह अगले दो साल तक टीम के कप्तान बने रहेंगे. उन्होंने आगे कहा,

जाहिर है, मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा. 2026 में आने के बाद, मुझे लगा था कि अगले दो साल तक टीम को लीड करूंगा. ओलंपिक आएगा. इसके बाद एक और टी20 वर्ल्ड कप होगा. आगे और भी चुनौतियां आएंगी. लेकिन आप जो सोचते हैं और दूसरा व्यक्ति जो सोचता है, दोनों अलग हो सकते हैं. यह जरूरी है कि हम दूसरे व्यक्ति की सोच का रेस्पेक्ट करें. अगर सेलेक्टर्स को लगा कि आगे बढ़ने के लिए यह बेहतर फैसला है, तो उन्होंने वही डिसीजन लिया. लेकिन मैंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. क्योंकि, मुझे लगा कि यह उनका डिसीजन था. अगर आगे यह टीम किसी और की कैप्टेंसी में अच्छी परफॉर्मेंस करती है, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.

Advertisement
श्रेयस को कैप्टन बनाने पर क्या बोले सूर्या?

श्रेयस अय्यर को T20 टीम का कप्तान बनाए जाने को सूर्या ने एक्सेप्ट किया. उन्हें पूर्व साथी खिलाड़ी को कप्तानी दिए जाने से दिक्कत नहीं है. हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने एक्सेप्ट किया कि सेलेक्टर्स का फैसला धीरे-धीरे उन पर भारी पड़ने लगा था.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एक भी बायलेटरल T20 सीरीज नहीं हारी थी. उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया और T20 वर्ल्ड कप जीता. इस अचीवमेंट के चलते उनके लिए सेलेक्टर्स के फैसले को समझना मुश्किल था.

सूर्या ने आगे बताया कि उन्होंने देखा कि सेलेक्टर्स ने कौन सी टीम चुनी है. उन्होंने श्रेयस के साथ काफी क्रिकेट खेला है. वह जानते हैं कि श्रेयस अच्छे प्लेयर हैं. वह एक अच्छे इंसान और कप्तान भी हैं. इसलिए उन्होंने यह नहीं सोचा कि श्रेयस को कैप्टन क्यों बनाया गया?

सूर्या के मुताबिक, वह थोड़ा निराश थे. उन्होंने दो साल में एक भी सीरीज नहीं हारी है. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जीता. सब कुछ अच्छा चल रहा था, तो बदलाव क्यों किया गया? बदलाव की वजह क्या थी? यह सब बातें उनके दिमाग में टल रही थी. वह करीब डेढ़ महीने तक घर बैठे रहे.

ये भी पढ़ें: माइकल वॉन ने पाकिस्तान को धो डाला, काउंटी की सेकेंड डिवीजन टीम से कर दी तुलना

सूर्यकुमार यादव ने एक्सेप्ट किया कि सेलेक्टेर्स के इस फैसल ने उनके अकेले में बहुत परेशान किया. दोस्तों और फैमिली ने समझाया कि यह पार्ट ऑफ गेम है. वह सोचते थे कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्हें क्यों टीम से बाहर कर दिया गया? सूर्या ने आगे बताया कि वह सोचते थे कि ऐसा कैसे हो सकता है? यह कैसे पॉसिबल है? उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है. IPL उतना अच्छा नहीं रहा, जितना वह सोचते थे.

सेलेक्टर्स ने की थी बात

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम की घोषणा करने से पहले BCCI सेलेक्टर्स ने सूर्या से बात की थी. उनके मुताबिक, सेलेक्टर्स की कॉल टीम अनाउंसमेंट के 2-3 दिन पहले आई थी. सेलेक्टर्स ने उन्हें बताया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. सेलेक्टर्स ने यह कहा था कि अब आगे बढ़ने का समय है. सूर्या का मानना था कि जिसने भी फैसला लिया है. उसने टीम के हित में लिया होगा. इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है.

सूर्यकुमार यादव ने बातचीत के दौरान क्लियर किया कि वह क्रिकेट छोड़कर नहीं जा रहे हैं. वह टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. सूर्या डोमेस्टिक क्रिकेट और कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे. सूर्या को उम्मीद है कि टीम इंडिया में उनकी वापसी होगी. 

वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?

Advertisement