The Lallantop

सूर्या ने बताया क्यों अलग लग रही थी वानखेड़े की पिच? टीम को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम की शुरुआत बिलकुल अच्छी नहीं थी और सूर्या के अलावा कोई टिक कर बल्लेबाजी कर ही नहीं सका. सूर्या ने 84 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव ने भारत को पहले मैच में जीत दिलाई. (Photo-PTI)

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के पहले मैच में जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. फैंस को उम्मीद थी कि भारत अमेरिका के खिलाफ एक रिकॉर्ड जीत हासिल करेगा. लेकिन, ऐसा हुआ नहीं. भारतीय टीम ने 29 रन से यह मैच जीता. टीम के सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने 84 रन की पारी खेली टीम की इज्जत बचाई. मैच के दौरान पिच को लेकर काफी चर्चा हुई. सूर्यकुमार यादव ने भी पिच को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने फैंस को खुश करने वाली एक अहम अपडेट भी दी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सूर्यकुमार के काम आया अनुभव

भारतीय टीम की शुरुआत बिलकुल अच्छी नहीं थी और सूर्या के अलावा कोई टिक कर बल्लेबाजी कर ही नहीं सका. सूर्या ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में कहा,

जिस पोजीशन पर हम थे, 77 पर 6, उस समय मैं कितना दबाव महसूस कर रहा था, यह सिर्फ मैं ही बता सकता हूं. लेकिन साथ ही, मुझे यह विश्वास था कि मैंने ऐसी ही स्थितियों में पहले भी बैटिंग की है. मैंने मुंबई क्रिकेट के मैदानों, आज़ाद मैदान, क्रॉस मैदान में बहुत क्रिकेट खेला है. इसलिए मुझे पता था कि अगर मैं आखिर तक बैटिंग करूं, तो मैं फर्क ला सकता हूं.

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वानखेड़े की पिच आमतौर पर ऐसी नहीं होती जैसी आज थी. भारतीय कप्तान ने कहा,

यह वानखेड़े की हमेशा वाली विकेट से थोड़ी अलग थी. लेकिन साथ ही, जब हम सुबह उठे, तो हमने देखा कि बाहर ज़्यादा धूप नहीं थी. मुझे लगता है कि क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने सबसे अच्छी पिच तैयार करने की पूरी कोशिश की. लेकिन, कुछ चीज़ें उनके कंट्रोल में नहीं होतीं. इसलिए पिच को रोल करने और पानी देने के लिए काफ़ी धूप नहीं थी. शायद इसी वजह से पिच ऐसी थी. लेकिन, हम हर चीज़ को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते. हम थोड़ी बेहतर बैटिंग कर सकते थे.

यह भी पढ़ें- 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान मैच? ICC हुई सख्त, मुश्किल में PCB 

Advertisement
फैंस को मिली गुडन्यूज

सूर्या ने यहां टीम को लेकर भी अपडेट दिया. सूर्या ने बताया,

वॉशिंगटन सुंदर दिल्ली में हमसे जुड़ रहे हैं. वह ठीक हैं. सब कुछ ठीक है. बुमराह को मौसम की वजह से तेज़ बुखार था, जैसे अभिषेक की तबीयत खराब थी. लेकिन बाकी सब ठीक है.

सूर्या के अपडेट से साफ है कि अगले मैच में टीम में इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. भारत को अब अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया से खेलना है. इसके बाद टीम पाकिस्तान के ख‍िलाफ मैच के लिए कोलंबो ट्रेवल करेगी. 15 फरवरी को ये बहुप्रतीक्ष‍ित मुकाबला होना है. टीम इंडिया ग्रुुप स्टेेज का अपना अंतिम मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ खेलेगी.

वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement