The Lallantop

403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल की नई पार्टी, खुद कहां से लड़ेंगी?

IAS की 13 साल की नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.

Advertisement
post-main-image
दिव्या मित्तल की पार्टी यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. (फोटो- India today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 15 अक्टूबर 2025 को जननीति भारत नाम की नई राजनीतिक पार्टी बनाई और उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की घोषणा की।
  • दिव्या मित्तल ने 13 साल की सिविल सर्विस छोड़ राजनीति में प्रवेश किया, और राजनीतिक दल बनाने का निर्णय ऐसे समय में लिया जब यूपी में बड़े दल गठबंधन के जरिए सत्ता पाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • यदि दिव्या मित्तल सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतार पाती हैं तो उनकी पार्टी यूपी चुनावों में प्रमुख भूमिका निभा सकती है, जिसके बाद राजनीतिक स्थिति में बदलाव की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 13 साल की सिविल सर्विस से इस्तीफा देकर पार्टी बनाने वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने ऐलान किया है कि वो राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. नई-नई बनी पार्टी को अभी उम्मीदवार खोजने में मशक्कत करनी पड़ सकती है लेकिन अगर दिव्या मित्तल ने 403 उम्मीदवार खोज लिए और सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए तो उनकी पार्टी यूपी चुनाव लड़ने में सबसे आगे हो जाएगी. चाहे सत्ताधारी बीजेपी हो या विपक्षी दल सपा. या कांग्रेस या बीएसपी. किसी भी पार्टी की सभी 403 सीटों पर लड़ने की तैयारी अब तक तो नहीं है. बड़ी पार्टियां गठबंधन के जरिए सत्ता का समीकरण साधने की कोशिश में जुटी हैं.

Advertisement

इस बीच दिव्या मित्तल का ऐलान यूपी के राजनीतिक गलियारे की सुर्खियां बना हुआ है. हालांकि, मित्तल ने साफ किया है कि उनकी जननीति भारत नाम की पार्टी केवल उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जहां उसे मजबूत दावेदार मिलेंगे. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिव्या मित्तल खुद मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव में खड़ी हो सकती हैं.

इसी महीने अक्टूबर 2025 में दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था. 15 अक्टूबर को ‘जननीति भारत’ को जनता के सामने लाते हुए मित्तल ने कहा था कि राजनीति आप (जनता) पर राज करती है. लेकिन जन नीति में राज करने वाले आप (जनता) लोग होंगे. उनका कहना है कि जननीति भारत पार्टी की प्राथमिकता यह होगी कि नीतियां बनाते समय आम लोगों की राय को अहमियत मिले. साथ ही, सरकार सिर्फ चुनाव के दिन ही नहीं, बल्कि अपने पांच साल के पूरे कार्यकाल में जनता के प्रति जवाबदेह रहे.

Advertisement

ये भी पढ़ेंः पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने पार्टी बना ली, नाम के साथ तीन 'वचन' भी दिए

कौन हैं दिव्या मित्तल

दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की है. वह पहले वॉलस्ट्रीट में ट्रेडर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. राजनीति में आने का ऐलान करने से पहले उन्होंने IAS की 13 साल की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस फैसले ने खूब चर्चा बटोरी थी.

वीडियो: अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस, आयोजकों ने क्या दावा किया?

Advertisement

Advertisement