स्पेन (Spain) ने खेल की दुनिया में तहलका मचा रखा है. पिछले महीने अर्जेंटीना को हराकर FIFA World का खिताब जीता. अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नया कीर्तिमान रच दिया. स्पेन की टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है. ये सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा. लेकिन, ये हकीकत है. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड स्पेन के नाम दर्ज है. इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया (Australia) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. स्पेनिश टीम ने यह उपलब्धि फिनलैंड (Finland) के खिलाफ T20I मैच में जीत के बाद हासिल की.
स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तोड़ दिया ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
स्पेन (Spain) इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश बना गया. इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया (Australia) जैसी दिग्गज टीम को पीछे छोड़ दिया. स्पेन ने यह उपलब्धि फिनलैंड (Finland) के खिलाफ T20I मैच जीतने के बाद हासिल की.

स्पेन ने T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए यूरोप सब रीजनल क्वालिफायर C में अपने कैम्पेन की शुरुआत की. पहला मैच मेजबान फिनलैंड और स्पेन के बीच खेला गया. केरावा (Kerava) में खेले गए T20 मुकाबले में स्पेन ने फिनलैंड को 8 विकेट से हराया.
फिनलैंड ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 131 रन बनाए. स्पेन को मैच जीतने के लिए 132 रनों का टारगेट मिला. स्पेन ने ये टारगेट 2 विकेट खोकर पूरा कर लिया. इस जीत के बाद उसने क्रिकेट इतिहास में खास उपलब्धि हासिल कर ली. ये इंटरनेशनल क्रिकेट में स्पेन की लगातार 21वीं जीत थी.
स्पेन इस जीत के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला देश बन गया. उसने ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. कंगारू टीम ने 11 जनवरी 2003 से लेकर 1 मई 2003 तक लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 मैच जीते थे. इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड करीब 23 साल ऑस्ट्रेलियाा के नाम रहा.
स्पेन ICC की T20I रैंकिंग में 28वें नंबर पर है. इंटरनेशनल क्रिकेट में उसके पास ज्यादा एक्पीरिएंस नहीं है. वो ICC का एसोसिएट मेंबर है. टीम सिर्फ T20I मैच खेलती है. स्पेन ने बहुत कम समय में इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप छोड़ी है.
2019 में खेला था पहला इंटरनेशनल मैचस्पेन को इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है. उसने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री की. स्पेन ने पहला T20 मैच 29 मार्च 2019 को माल्टा के खिलाफ खेला था. करीब 7 सालों में स्पेन ने अपनी परफॉर्मेंस में बहुत इम्प्रूव किया.
ये भी पढ़ें: हेजलवुड की 300 के क्लब में एंट्री, ये रिकॉर्ड बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के 9वें बॉलर
स्पेन के इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 21 मैच जीतने का सिलसिला फरवरी 2023 में शुरू हुआ. 25 फरवरी 2023 को उसने आइल ऑफ मैन (Isle fo Man) के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद, करीब तीन साल तक स्पेन का T20 इंटरनेशनल में जीत का सिलसिला जारी रहा.
7 दिसंबर 2025 को स्पेन ने क्रोएशिया को T20 मैच हराकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 20 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की. जबकि, 14 अगस्त 2026 को स्पेन ने फिनलैंड को हराकर इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?










