The Lallantop

‘खत्म कर देंगे’, सौरव गांगुली और उनकी फैमिली को मिली जान से मारने की धमकी

Sourav Ganguly Death Threat: सौरव गांगुली को पहले भी धमकी भरे लेटर मिले हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. लेकिन ताजा धमकी भरे खत को बड़ा खतरा मानते हुए Kolkata Police में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement
post-main-image
सौरव गांगुली और उनकी फैमिली को जान से मारने की धमकी मिली है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी पर्सनल सेक्रेटरी ने 10 अगस्त को कोलकाता पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
  • पिछले छह महीनों से गांगुली परिवार को धमकी भरे लेटर मिल रहे थे, जिनमें हाल के पत्र में आक्रामक भाषा के कारण पुलिस को सूचित किया गया।
  • पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है और गांगुली परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और फॉरमर BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है. इससे कोलकाता में उनकी फैमिली की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. मामले में गांगुली फैमिली की ओर से सौरव की पर्सनल सेक्रेटरी ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है.

Advertisement

शिकायत के मुताबिक, 10 अगस्त को सौरव गांगुली के ऑफिस में एक धमकी भरा लेटर आया. यह पत्र पूरी तरह अंग्रेजी में लिखा था. लेटर में सौरव गांगुली और उनकी फैमिली को ‘खत्म’ करने की धमकी दी गई थी.

फैमिली सोर्स के मुताबिक, ऐसे धमकी भरे लेटर पिछले 6 महीने से आ रहे हैं. पहले इन लेटर्स को फैंस की तरफ से भेजा गया मानकर इग्नोर कर दिया गया था. लेकिन हालिया पत्र में काफी आक्रामक भाषा इस्तेमाल की गई थी. इसके बाद फैमिली ने पुलिस से संपर्क किया.  

Advertisement
Sourav Ganguly
सौरव गांगुली को धमकी भरा लेटर. (ITG)
लिखित शिकायत दर्ज कराई

सौरव गांगुली की पर्सनल सेक्रेटरी तानिया भट्टाचार्य ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. राज्य सरकार को भी इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद सरकार ने सुरक्षा विभाग को फौरन एक्शन लेने के लिए कहा. गांगुली परिवार की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया,  

मैं आपका ध्यान एक गंभीर मामले की ओर दिलाना चाहती हूं. सौरव गांगुली और उनकी फैमिली को कुछ धमकी भरे लेटर मिले हैं.

Sourav Ganguly
सौरव गांगुली का शिकायत पत्र. (ITG)

शिकायत में कहा गया कि धमकी भरे लेटर के शब्दों को देखते हुए सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना गांगुली और गांगुली फैमिली के यहां काम कर रहे लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है. उनकी निजी सुरक्षा खतरे में है.

Advertisement
किसने भेजा धमकी भरा लेटर?

शुरुआती जांच में पता चला है कि ये लेटर कूरियर के जरिए सौरव गांगुली के घर भेजे गए. पैकेट के ऊपर भेजने वाले का नाम अरुण कुमार लिखा था. उसे बेलघरिया का रहने वाला बताया जा रहा है. जांच में जुटी पुलिस टीम ने जब लेटर में दिए एक फोन नंबर का पता लगाया, तो ट्रूकॉलर पर इसी नंबर से अरुण कुमार का नाम सामने आया.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या के लिए लाइन में खड़ी कई फ्रैंचाइजी, मुंबई इंडियंस क्या सोच रही?

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वास्तव में अरुण कुमार ने ये पत्र भेजे थे, या फिर कोई दूसरा व्यक्ति उनकी पहचान का इस्तेमाल कर रहा है. पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है. सौरव गांगुली और उनकी फैमिली की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सौरव गांगुली की पहचान और उनकी पापुलैरिटी को देखते हुए सुरक्षा विभाग इस धमकी की जांच कर रहा है. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement