जल्द ही अगर आपकी मोबाइल स्क्रीन पर 1601 से स्टार्ट होने वाले नंबर से कॉल आए तो उसे स्पैम मत समझना. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) कई सारे बिजनेस के लिए वेरिफाई नंबर सीरीज लेकर आया है. 1601 सीरीज आने से गैस, बिजली या कूरियर कंपनी के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल्स पर लगाम लगने की उम्मीद है. बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा (BFSI) और सरकारी संस्थाओं के लिए पहले की तरह ही ‘1600’ सीरीज जारी रहेगी.
TRAI लाया 1601 सीरीज; बिजली, गैस और कूरियर के नाम पर ठगी से बचाएगी
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ‘1601’ नंबर सीरीज के पहले चरण (Phase-I) को लागू (TRAI rolls out '1601' series for utility, courier service) कर दिया है. पहले चरण में यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को शामिल किया गया है.

(TRAI) ने ‘1601’ नंबर सीरीज के पहले चरण (Phase-I) को लागू कर दिया है. इसमें यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को शामिल किया गया है. यूटिलिटीज में इसके तहत बिजली कंपनियां, जल बोर्ड (वॉटर यूटिलिटी), सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां और एलपीजी (LPG) सप्लाई करने वाली एजेंसियां शामिल होंगी.
लॉजिस्टिक्स और कूरियर वाले सेगमेंट में पार्सल डिलीवरी करने वाली कूरियर कंपनियां, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई से जुड़ी सेवाएं देने वाली कंपनियां होंगी.
ये भी पढ़ें: कॉल कनेक्ट नहीं हो रहा या आवाज कम आ रही, TRAI का MyCall app ट्राई कीजिए
सिर्फ जानकारी- नो प्रमोशन1601 सीरीज से जो वॉयस कॉल आएंगे, उनसे सिर्फ इनफॉर्मेशन ही शेयर होगी. माने आपका कूरियर बुक हुआ या पहुंच गया. बिजली बिल जनरेट हो गया. इस सीरीज का इस्तेमाल किसी भी प्रोडक्ट के प्रचार के लिए नहीं होगा.
टेलीकॉम कंपनियों को सख्त निर्देशइसका इस्तेमाल सिर्फ सर्विस और ट्रांजैक्शन से जुड़े जरूरी कॉल के लिए होगा. नई सीरीज को जल्द से जल्द सिस्टम में लाने के लिए TRAI ने सभी Telecom Service Provider (TSP) को सख्त निर्देश दिए हैं. TSP माने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी टेलीकॉम कंपनियां.
90 दिन के अंदर सभी कंपनियों को माइग्रेशन और ऑनबोर्डिंग पूरा करने का आदेश दिया गया है. नंबर देने से पहले टेलीकॉम कंपनियां संबंधित संस्था की जांच करेंगी. इस नए नियम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि 1601 सीरीज के नंबर सीधे उन कंपनियों को ही आवंटित किए जाएंगे जो इसके योग्य हैं. इसके आवंटन में किसी भी बिचौलिए या एग्रीगेटर की कोई भूमिका नहीं होगी.
1400 और 1600 व्हाइटलिस्ट मेंTRAI कि तरफ से 1400 और 1600 सीरीज को बिजनेस प्रमोशन और बैंकिंग के लिए आवंटित किया गया है. 1400 और 1600 नंबर से स्टार्ट होने वाले कॉल्स को व्हाइटलिस्ट में रखा जाता है. माने ऐसे कॉल्स को ब्लॉक नहीं किया जाता और उनको स्पैम मार्क भी नहीं किया जाता.
वीडियो: खर्चा-पानी: केंद्र सरकार पेट्रोल के बाद अब CNG में करेगी ब्लेन्डिंग?











