The Lallantop

बेंगलुरु के 5 स्टार होटल में पिता ने दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या की, फिर खुद भी जान देने लगा

Bengaluru Man killed Daughters: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक 5 Star Hotel की घटना है. एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों का मर्डर कर दिया. आरोपी के पास एक नोट भी मिला, जिसमें उसने कुछ खुलासा किया है.

Advertisement
post-main-image
बेंगलुरु में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेंगलुरु के एक 5-स्टार होटल में इमरान नामक व्यक्ति ने अपनी पांच और दस साल की बेटियों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • पुलिस के अनुसार यह घटना पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और आरोपी की पत्नी के कथित अवैध संबंधों पर आधारित नोट मिलने के कारण हुई है, जिस पर जांच जारी है।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि जांच हर पहलू पर की जा रही है।
author-image
सगाय राज

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 5-स्टार होटल में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी. आरोप है कि बेटियों को मारने के बाद उसने खुद भी अपनी जान देने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि यह मामला पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े से जुड़ा है. आरोपी एसजी इमरान (उम्र 40 साल) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

मृतक बच्चियों की उम्र 5 साल और 10 साल थी. ये परिवार नॉर्थ बेंगलुरु के नागवारा इलाके की रहने वाला है. इंडिया टुडे के रिपोर्टर सगाय राज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का आरोप है कि इमरान ने अपनी बेटियों की गला घोंटकर हत्या की. घटना 10 अगस्त की शाम बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक 5-स्टार होटल के एक कमरे में हुई.

इमरान के नोट में क्या लिखा?

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी इमरान ने अपनी जान देने की कोशिश की. उसकी चीख सुनकर सुरक्षाकर्मी कमरे में आए. होटल स्टाफ ने केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पुलिस को इन्फॉर्म किया और इमरान को तुरंत अस्पताल ले गए. अस्पताल में इमरान का इलाज चल रहा है और अभी वो खतरे से बाहर है.

Advertisement

पुलिस को इमरान के पास से एक नोट मिला. पुलिस के मुताबिक, उस नोट में इमरान ने बताया है कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे पुरुष के साथ कथित संबंध है. 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु होटल रेड: सड़ा हुआ मांस, दूध-दही सब एक्सपायर, खाने के नाम पर परोस रहे थे ‘जहर’

पुलिस ने क्या कहा?

नॉर्थ ईस्ट बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) जीके मिथुन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 

Advertisement

‘एयरपोर्ट के पास (एक) होटल में ये घटना घटी. 9 अगस्त की शाम करीब 5 बजे इमरान ने अपने बच्चों के साथ चेक-इन किया था. और 10 अगस्त की शाम जब होटल स्टाफ उनके कमरे में गया तो इमरान फर्श पर पड़ा था. दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी. होटल ने हमें बताया, जिसके बाद हम भी घटनास्थल पर पहुंचे. इमरान के पास से एक नोट भी मिला है.’

पुलिस का कहना है कि जो नोट इमरान के पास से मिला है, उसमें उसने कुछ बातों का ज़िक्र किया है. नोट के मुताबिक, इमरान का दावा है कि उसके पास उसकी पत्नी के कथित अवैध संबंध के सबूत भी हैं. पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर लिया है और हर पहलू पर मामले की जांच चल रही है. 

वीडियो: डे केयर में बच्चे कितने सेफ? बेंगलुरु के वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

Advertisement