The Lallantop

मेसी को बम से उड़ाने की थी साजिश! FIFA World Cup 2026 से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट लीक

FIFA World Cup 2026 : स्पेन‍िश न्यूज आउटलेट के हाथ लगी एक पुलिस डोजियर से पता चला है कि Lionel Messi आतंकी हमलों के सबसे बड़ निशाने पर थे. खबर है कि Cristiano Ronaldo पर भी वर्ल्ड कप के दौरान खतरा था.

Advertisement
post-main-image
लियोनल मेसी पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर आतंकी हमलों की गंभीर धमकियां पुलिस रिपोर्ट में सामने आईं।
  • डकास और अटलांटा सहित कई मैचों से पहले संदिग्ध आतंकवादी कॉल और सोशल मीडिया धमकियों के कारण अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने हाई-सिक्योरिटी इंतजाम किए।
  • FBI और इंटरनेशनल पुलिस ने खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैंस की सुरक्षा के लिए कई आतंकवादी अलर्ट पकड़े और संदिग्धों को गिरफ्तार कर वर्ल्ड कप को सुरक्षित बनाया।

दुनिया भर में फुटबॉल का सबसे बड़ा पर्व चल रहा था. वहीं, अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों की सांसें अटकी थीं. हाल ही में खत्म हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) को लेकर एक बेहद डराने वाली पुलिस रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी आतंकी हमलों के सबसे बड़े निशाने पर थे. यहां तक कि पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर भी खतरा था.

Advertisement

स्पेनिश न्यूज़ आउटलेट Informacion.es के हाथ लगी एक लीक पुलिस डोज़ियर से यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट बताती है कि टूर्नामेंट के दौरान FBI और इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन सेंटर (IPCC) ने मिलकर कई बड़े आतंकी अलर्ट पकड़े थे. इसमें सबसे ज्यादा धमकियां मेसी के ही नाम पर थीं.

डलास में उड़ाने की दी थी धमकी

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे खतरनाक वाकया टेक्सास के डलास में हुआ. यहां अर्जेंटीना का मुकाबला जॉर्डन से था. मैच से ठीक पहले डलास एयरपोर्ट पर एक अज्ञात शख्स का फोन आया. कॉलर ने दावा किया कि वह और उसके दो साथी स्टेडियम की तरफ आ रहे हैं. उनके पास देसी बम और AR-15 राइफल है. इस कॉल में खास तौर पर पुलिस अधिकारियों और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को निशाना बनाने की बात कही गई थी. उन्होंने खासतौर पर मेसी का नाम लिया था.

Advertisement

खतरा सिर्फ डलास तक ही सीमित नहीं था. 7 जुलाई को अर्जेंटीना का सामना मिस्र से अटलांटा में होना था. इस मुकाबले से पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक धमकी सामने आई. एक यूज़र ने खुलेआम लिखा,

मैं अटलांटा स्टेडियम में घुसने वाला हूं और अपने शरीर पर बंधे 4 बमों से मेसी को उड़ा दूंगा.

सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पैर तब और फूल गए, जब इसी मैच के दौरान पुलिस को एक और कॉल आई. कॉलर ने दावा किया कि स्टेडियम के कूड़ेदानों में 3 बम रखे गए हैं. इसके तुरंत बाद मैच के दौरान भारी संख्या में एक्सप्लोसिव स्पेशलिस्ट्स और K-9 स्निफर डॉग्स की टीमों ने पूरे वेन्यू को छाना.

Advertisement

ये भी पढ़ें : बुमराह के बाद टीम इंडिया को एक और झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज!

रोनाल्डो और मैच रेफरी भी नहीं थे सुरक्षित

खुफिया रिपोर्ट से यह भी साफ हुआ है कि सिरफिरे फैंस का निशाना सिर्फ मेसी नहीं थे. पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी टूर्नामेंट के दौरान भारी सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा. 14 जून को फीफा के एक कर्मचारी ने एक संदिग्ध शख्स को रोनाल्डो के होटल और उनके कमरे की जानकारी निकालते हुए पकड़ा. बाद में ह्यूस्टन पुलिस ने 16 जून को उसी शख्स को पुर्तगाल टीम के होटल से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, कनाडा में एक फैन ने रोनाल्डो के साथ जबरन लिफ्ट में घुसने की कोशिश की. लेकिन, सुरक्षाबलों ने ऐन मौके पर उसे रोक लिया. खिलाड़ियों के अलावा मैच ऑफिशियल्स को भी धमकियां दी गईं. फ्रांस के मशहूर रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को उनके पर्सनल वॉट्सएप पर 6,000 से ज्यादा मौत की धमकियां मिलीं.

लीक हुई ये रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि 2026 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों और फैंस की सुरक्षा के लिए एजेंसियों को कितनी भारी मशक्कत करनी पड़ी. दुनिया भर के करोड़ों फैंस के लिए यह सिर्फ एक फुटबॉल महापर्व था. लेकिन, पर्दे के पीछे FBI और ग्लोबल पुलिस फोर्सेज एक बेहद तनावपूर्ण हाई-सिक्योरिटी ऑपरेशन चला रही थीं. उन्होंने, मेसी और रोनाल्डो जैसे दिग्गजों को एक बड़े खतरे से बाल-बाल बचाया.

वीडियो: Messi को पछाड़ कर Spain के Rodri ने कैसे जीत लिया गोल्डन बॉल अवार्ड?

Advertisement