यानिक सिनर (Jannik Sinner). दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. वह गंभीर चोट से जूझ रहे हैं. उनके घुटने में इंजरी है. इसलिए उन्होंने सिनसिनाटी ओपन 2026 (Cincinnati Open) से अपना नाम वापस ले लिया है. अब उनके लिए फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती है. अगर सिनर टाइम पर फिट नहीं हुए, तो वह US Open 2026 से भी बाहर हो सकते हैं.
यानिक सिनर नहीं खेलेंगे सिनसिनाटी ओपन, घुटने की चोट ने बढ़ाई नंबर 1 खिलाड़ी की मुश्किलें
यानिक सिनर (Jannik Sinner) ने सिनसिनाटी ओपन 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने यह फैसला इंजरी की वजह से लिया. सिनर के घुटने में चोट है. यह चोट US ओपन की तैयारी के लिए भी झटका है. उनके US Open 2026 में खेलने पर भी संशय है.

यानिक सिनर ऐसे वक्त चोटिल हुए हैं, जब US Open 2026 शुरू होने में कुछ हफ्ते बाकी हैं. साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम US Open, 23 अगस्त से खेला जाएगा. अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सिनर पूरी तरह फिट होकर न्यूयॉर्क पहुंच पाएंगे?
सिनर ने खुद दी जानकारीयानिक सिनर ने सिनसिनाटी ओपन 2026 से हटने की जानकारी खुद दी है. हाल ही में मिलान में उनके घुटने की जांच हुई. जहां उन्होंने एक स्पेशल क्लिनिक में 4 घंटे बिताए. इसके बाद, इटली के खिलाड़ी ने कहा,
सिनर का शानदार सीजनडॉक्टर्स और अपनी टीम से सलाह लेने के बाद, मुझे सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ रहा है. मेरे दाहिने घुटने में दिक्कत है. मेरी मेडिकल टीम इस पर लगातार काम कर रही है. मैं अभी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हूं. मैं सिनसिनाटी में नहीं खेल पाने से बहुत निराश हूं. अब मेरा फोकस US Open के लिए खुद को तैयार करने पर है.
यानिक सिनर के लिए मौजूदा टेनिस सीजन शानदार रहा है. पिछले महीने उन्होंने विंबलडन 2026 का फाइनल जीतकर, अपना टाइटल डिफेंड किया. फाइनल में उन्होंने जर्मनी के अलक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था. 24 साल के यानिक सिनर का यह पांचवां ग्रैंड स्लैम टाइटल था.
ये भी पढ़ें: 'चिंता की बात नहीं...' शुभमन की इंजरी पर बोले स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतले
यानिक सिनर सिनसिनाटी ओपन से हटने पहले पहले खिलाड़ी नहीं हैं. 4 अगस्त को दुनिया के नंबर-2 टेनिस प्लेयर कार्लेस अल्कराज ने भी सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था. तब अल्कराज ने कहा था कि उनकी कलाई में चोट है. इसलिए वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे.
यानिक सिनर और कार्लोस अल्कराज ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने सिनसिनाटी जीतने के बाद US Open जीता है. यानिक सिनर ने साल 2024 में सिनसिनाटी ओपन जीतने के बाद, US Open का खिताब जीता था. 2025 की बात करें, तो बीते साल कार्लोस अल्कराज ने सिनसिनाटी ओपन और यूएस ओपन दोनों जीता था.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









