The Lallantop

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, IPL 2027 में ट्रॉफी दिलाने की होगी जिम्मेदारी!

सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स से पहले से जुड़े रहे हैं. अब मैनेजमेंट ने उन्हें हेड कोच की जिम्मेदारी दी है. गांगुली पहली बार 2019 में टीम से जुड़े थे, तब उन्हें DC का एडवाइजर बनाया गया था. अब उन्हें हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement
post-main-image
सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच बनाया गया है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है, जो हेमंग बदानी की जगह IPL 2027 में टीम की कोचिंग करेंगे और खिलाड़ियों का मेंटरशिप करेंगे।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक IPL में कोई ट्रॉफी नहीं जीती है, और टीम की पिछली कोचिंग स्थिति के कारण गांगुली को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • गांगुली की नियुक्ति के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पहला IPL खिताब दिलाने की उम्मीद है, क्योंकि उनका कोचिंग अनुभव और पूर्व खेल करियर टीम की रणनीति में सहायक होंगे।

सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली अब हेमंग बदानी की जगह लेंगे. बदानी पिछले दो सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच थे. दिल्ली की टीम अब तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. IPL 2027 में बतौर हेड कोच गांगुली के ऊपर विनिंग टीम तैयार करने और खिलाड़ियों को मेंटॉर करने की जिम्मेदारी होगी. 

Advertisement
दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं गांगुली

सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स से पहले से जुड़े रहे हैं. वह पहली बार 2019 में टीम से जुड़े थे. तब उन्होंने DC का एडवाइजर बनाया गया था. BCCI अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद गांगुली को DC की मेंस और विमेंस दोनों टीमों का क्रिकेट डायरेक्टर बनाया गया. हाल ही में उन्होंने प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. इस साल उनकी कोचिंग में टीम SA20 के फाइनल में पहुंची.

सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

दिल्ली कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किए जाने पर सौरव गांगुली ने खुशी जाहिर की. उन्होंने फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा, 

Advertisement

मैं IPL में हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने को लेकर उत्साहित हूं. दिल्ली कैपिटल्स बेहद मेरे दिल के करीब है. इस टीम के साथ मेरा कई सालों से रिलेशन रहा है. मैंने टीम के मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और प्लेयर्स के साथ काम किया है. इसलिए यह जिम्मेदारी मेरे लिए खास है.

स्टेटमेंट में उन्होंने आगे बताया,

हमारे पास टैलेंटेड प्लेयर्स का ग्रुप है. मैं टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं. मैं नए सीजन का इंतजार कर रहा हूं. मैं एक दमदार और फीयरलेस टीम तैयार करना चाहता हूं. 

दिल्ली कैपिटल्स को पहले खिताब की तलाश

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले टाइटल की तलाश है. हेड कोच के रूप में सौरव गांगुली पर दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब जिताने की जिम्मेदारी होगी. IPL के पहले सीजन से लेकर अब तक DC की टीम फाइनल जीतने में नाकाम रही. बीते 19 सीजन में दिल्ली की टीम 6 बार लास्ट-4 में जगह बनाई. 

साल 2020 में टीम IPL के फाइनल में भी पहुंची. लेकिन तब उसे खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था. आंकड़ों पर नजर डालें, तो IPL में दिल्ली कैपिटल्स का सफर इंपैक्टफुल नहीं रहा. DC की टीम 13 बार लीग स्टेज से बाहर हुई है.  

Advertisement

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने अचानक किया कप्तानी छोड़ने का ऐलान, परफॉर्मेंस, उम्र या कोई और वजह?

सौरव गांगुली ने 59 मैच खेले

सौरव गांगुली के पास IPL खेलने का एक्सपीरियंस है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 59 मैच खेले हैं. उनके नाम 1349 रन दर्ज हैं जिनमें और 7 हाफ सेंचुरी हैं. गांगुली का हाईएस्ट स्कोर 91 रन है.  सौरव गांगुली ने IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स की कप्तानी भी की है. IPL 2027 में उनका यह एक्सपीरिएंस दिल्ली कैपिटल्स के काम आएगा. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement