एआई की वजह से रैम की कीमतों में पिछले एक साल में जितनी बढ़ोतरी हुई, उसका सीधा असर फोन की कीमतों पर पड़ा. कई सारे स्मार्टफोन तो 50 फीसदी तक महंगे हो गए. मार्केट में 4G रैम वाले स्मार्टफोन ने वापसी की वो भी 20 हजार रुपये वाली रेंज में, क्योंकि 4G रैम वाले फोन में ऐप्स थोड़ा हल्लु-हल्लु ओपन होते हैं तो इसके लिए ऐप भी वैसा ही चाहिए. Truecaller ने इसी के चलते Truecaller Lite लॉन्च किया है. ये स्पेशली उन डिवाइस के हिसाब से डिजाइन है जिसमें 4G तक रैम है.
Truecaller का ये नया ऐप हो गया लॉन्च, बिना पैसे दिए सारे फीचर्स मिल रहे
ऐप का लाइट वर्जन कोई नई बात नहीं है. Facebook Lite, Uber Lite जैसे ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं. Truecaller Lite भी ऐसा ही एक ऐप है. ये ऐप भी वही काम करेगा जो ऐप का असल वर्जन करता है लेकिन मोबाइल में सिर्फ 10 MB जगह घेरेगा. यह एक अलग, नेटिव एंड्रॉइड ऐप है जिसे खास तौर पर कम मेमोरी और प्रोसेसिंग पावर वाले फोन के लिए बनाया गया है.

ऐप का लाइट वर्जन कोई नई बात नहीं है. Facebook Lite, Uber Lite जैसे ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं. Truecaller Lite भी ऐसा ही एक ऐप है. ये ऐप भी वही काम करेगा जो ऐप का असल वर्जन करता है, लेकिन मोबाइल में सिर्फ 10 MB जगह घेरेगा. ऐप के फीचर बताने से पहले एक बात और जान लीजिए. लाइट ऐप असली ऐप का कोई छोटा या सीमित वर्ज़न नहीं है. यह एक अलग, नेटिव एंड्रॉइड ऐप है जिसे खास तौर पर कम मेमोरी और प्रोसेसिंग पावर वाले फोन के लिए बनाया गया है. यह उसी ट्रूकॉलर डेटाबेस और डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करता है और उन्हीं प्राइवेसी मानकों का पालन करता है. इसका मतलब यह है कि ट्रूकॉलर लाइट में स्पैम और फ्रॉड कॉल से मिलने वाली सुरक्षा, मुख्य ऐप जैसी ही है.
ट्रूकॉलर लाइट की मदद से, यूज़र्स ये भारी काम कर सकते हैं
● कॉल उठाने से पहले कॉलर ID के ज़रिए जान सकते हैं कि कौन कॉल कर रहा है.
● ट्रूकॉलर की ग्लोबल कम्युनिटी से मिलने वाले सिग्नल्स की मदद से स्पैम और फ्रॉड कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं.
● इसे अपने डायलर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जहां कॉल हिस्ट्री, कॉन्टैक्ट्स और नंबर सर्च की सुविधा एक ही जगह पर मिलती है. माने जो आपको अपने फोन का डायलर ऐप जैसे गूगल डायलर या शाओमी डायलर पसंद नहीं तो इसको इस्तेमाल कर सकते हैं.
● कॉल खत्म होने के बाद, स्क्रीन पर देख सकते हैं कि उन्होंने अभी किससे बात की है. यह सुविधा इनकमिंग और आउटगोइंग, दोनों तरह की कॉल्स के लिए उपलब्ध है.
अच्छी बात ये है कि ट्रूकॉलर लाइट टोटली फ्री है. अब वैसे तो इस ऐप को लेकर आपकी अपनी राय होगी, लेकिन स्पैम को पकड़ने में इसका कोई सानी नहीं. स्क्रीन पर साफ दिखता है कि कॉल Blinkit से आया है या Uber से. इनकमिंग और आउटगोइंग में नाम दिखता है. इसके साथ स्कैम और फ्रॉड भी लिखा आता है.
ट्रूकॉलर लाइट (Truecaller Lite) भारत में गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. ध्यान रखें कि ट्रूकॉलर लाइट केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध है.
वीडियो: 1 नवंबर से अनजान नंबर का नाम भी स्क्रीन पर दिखेगा, खत्म होगा फर्जी कॉल का खेल?













