The Lallantop

स्पेनिश फुटबॉलर रफा मिर को 8.5 साल की जेल, यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दी सजा

Rafa Mir स्पेन की यूथ टीम के लिए खेल चुके हैं. वो इंग्लैंड के क्लब वॉल्वरहैम्पटन वांडरर्स, सेविला और वेलेंसिया जैसे क्लबों के लिए खेले हैं. टोक्यो ओलंपिक में भी स्पेन की टीम का हिस्सा रहे थे.

Advertisement
post-main-image
28 साल के रफा मिर फिलहाल ला लीगा क्लब एल्चे के लिए खेलते हैं. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन की टीम का पहला मैच 15 जून को है, उसी दिन वेलेंसिया की कोर्ट ने फुटबॉलर रफा मिर को यौन शोषण के मामले में 8.5 साल की जेल की सजा सुनाई।
  • सितंबर 2024 में वेलेंसिया के एक नाइटक्लब में हुई घटना के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर रफा मिर को कोर्ट ने दोषी माना और सजा सुनाई।
  • इस फैसले के बाद रफा मिर का फुटबॉल करियर प्रभावित होगा, वे सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं और उनके क्लब एल्चे ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

FIFA World Cup 2026 में स्पेन की टीम 15 जून को अपना पहला मैच खेलेगी. मैच से पहले देश के फुटबॉलर रफा मिर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. उन्हें यौन शोषण के एक मामले में 8.5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. वेलेंसिया की एक कोर्ट ने 15 जून को ये फैसला सुनाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

28 साल के रफा मिर फिलहाल ला लीगा क्लब एल्चे के लिए खेलते हैं. यौन शोषण का ये मामला सितंबर 2024 का है, जब वो वेलेंसिया क्लब में थे. कोर्ट के मुताबिक, रफा मिर और उनके एक साथी फुटबॉलर ने वेलेंसिया के एक नाइटक्लब में दो लड़कियों से मुलाकात की. उसके बाद वो सब मिर के घर पार्टी करने चले गए.

रफा ने अपने घर के पूल और बाथरूम में एक लड़की के साथ यौन शोषण किया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत ने कहा कि पीड़िता का बयान बहुत साफ और भरोसेमंद था. गवाहों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी इसे सपोर्ट किया. अदालत ने पीड़िता को लगभग 70 लाख रुपये कंपनसेशन देने का आदेश भी दिया.

Advertisement
क्या था मामला?

सितंबर 2024 में पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने रफा को गिरफ्तार कर लिया था. उनके वकील ने उस वक्त कहा था कि सब कुछ सहमति से हुआ, और मिर ने आरोपों से इनकार किया था. लेकिन अदालत ने इन दलीलों को नहीं माना.

रफा मिर स्पेन की यूथ टीम के लिए खेल चुके हैं. वो इंग्लैंड के क्लब वॉल्वरहैम्पटन वांडरर्स, सेविला और वेलेंसिया जैसे क्लबों के लिए खेले हैं. टोक्यो ओलंपिक में भी स्पेन की टीम का हिस्सा रहे थे. इस घटना के बाद उनका करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

रफा मिर को यौश शोषण के मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है. वहीं 1.5 साल की सजा पीड़िता को चोट पहुंचाने के लिए मिली है. इतना ही नहीं, कोर्ट ने उन्हें 10 साल तक पीड़िता के 500 मीटर के दायरे में न आने का आदेश भी दिया है.

Advertisement
स्पेन में महिलाओं के मुद्दे

बता दें कि स्पेन में हाल के सालों में महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर काफी चर्चा हो रही है. पूर्व फुटबॉल चीफ लुइस रुबियालेस का केस और दानी आल्वेस का रेप केस सुर्खियों में रहा है. इन घटनाओं ने फुटबॉल जगत और पूरे समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

हालांकि, रफा मिर के मामले में ये फैसला अभी अंतिम नहीं है. वो इस सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं. रफा के एल्चे क्लब ने अभी इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

वीडियो: FIFA World Cup 20230 की तैयारी के कारण 30 लाख कुत्तों की जान को खतरा, Morocco में क्या हो रहा है?

Advertisement