The Lallantop

अमेरिका ने आतंकवादी संगठनों से संबंध बताया! सोमाली के रेफरी को FIFA अब पूरा पैसा देगा

FIFA World Cup 2026: 34 साल के Omar Artan को FIFA ने वर्ल्ड कप के 52 रेफरियों में चुना था. वो अपने देश सोमालिया के पहले रेफरी बनने वाले थे जो वर्ल्ड कप में मैच संभालते.

Advertisement
post-main-image
अर्तान सोमालिया के पहले रेफरी बने थे जिन्होंने किसी कॉन्टिनेंटल फाइनल की कमान संभाली थी. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फीफा ने निर्णय लिया है कि अमेरिकी प्राधिकरणों द्वारा प्रवेश रोके जाने के बाद भी ओमार अर्तान को वर्ल्ड कप 2026 की पूरी फीस दी जाएगी जबकि वे किसी मैच का संचालन नहीं करेंगे।
  • ओमार अर्तान को अमेरिका में प्रवेश से रोके जाने का कारण अमेरिकी अधिकारियों द्वारा संभावित आतंकवादी संबंधों का संदेह था, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के बाद वापस इस्तांबुल भेज दिया गया।
  • इस घटना के बाद UEFA ने ओमार अर्तान का समर्थन किया है और उन्हें आगामी UEFA सुपर कप मैच का रेफरी बनाए जाने का फैसला किया है, जिससे उनकी रेफरी पेशेवर भूमिका जारी रहेगी।

सोमालिया के रेफरी ओमार अर्तान (Omar Artan) को FIFA World Cup 2026 के लिए अमेरिका में एंट्री नहीं मिली थी. जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया. लेकिन FIFA ने अब फैसला किया है कि अर्तान को टूर्नामेंट की पूरी फीस दी जाएगी. यानी, वो किसी भी मैच को ऑफिशिएट नहीं करेंगे, पर उन्हें पैसा पूरा मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

34 साल के ओमार अर्तान को FIFA ने वर्ल्ड कप के 52 रेफरियों में चुना था. वो अपने देश सोमालिया के पहले रेफरी बनने वाले थे जो वर्ल्ड कप में मैच संभालते. लेकिन 6 जून को मयामी एयरपोर्ट पर अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया. 11 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई. जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और वापस इस्तांबुल भेज दिया गया.

ट्रंप प्रशासन का कहना था कि उनके कुछ संदिग्ध आतंकवादी संगठनों से संबंध हो सकते हैं. ओमार कहते हैं कि उनके पास सही वीजा, सही कागजात और FIFA का पूरा एक्रेडिटेशन था. फिर भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया.

Advertisement

ये सब होने के बाद ओमार जब अपने वतन सोमालिया लौटे, तो उन्हें हीरो की तरह वेलकम किया गया. हजारों लोग एयरपोर्ट पर उन्हें देखने पहुंचे.

FIFA ने अब घोषणा की है कि ओमार को टूर्नामेंट खत्म होने पर दूसरे रेफरियों की तरह पूरा पैसा मिलेगा. हालांकि, उन्हें कितनी रकम दी जाएगी, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई .

ओमार बेस्ट रेेफरी थे

ओमार अर्तान अफ्रीकी फुटबॉल महासंघ (CAF) के 2025 के बेस्ट मेन रेफरी चुने गए थे. वर्ल्ड कप उनका सपना था, लेकिन ये सपना अधूरा रह गया. फिर भी दुनिया भर के रेफरी उनके साथ खड़े हैं. कई लोगों ने कहा कि ये घटना हर रेफरी के लिए दुखद है.

Advertisement

इस घटना के बाद UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन) ने ओमार को सपोर्ट दिखाया. उन्होंने ओमार को अगस्त में होने वाले UEFA सुपर कप मैच का रेफरी बनाया है. पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) और एस्टन विला के बीच ये मैच होगा. UEFA के प्रेसिडेंट अलेक्जेंडर चेफेरिन ने कहा कि वो ओमार की शानदार स्किल्स का सम्मान करना चाहते हैं.

FIFA  के प्रेसिडेंट जियानी इन्फांतिनो ने वर्ल्ड कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को “दुखद” बताया था. उन्होंने कहा कि FIFA सरकारों और पुलिस पर राज नहीं कर सकता. इन्फांतिनो ने सलाह दी थी कि कभी-कभी शांत रहना और रिलैक्स करना भी जरूरी है.

अर्तान सोमालिया के पहले रेफरी बने थे जिन्होंने किसी कॉन्टिनेंटल फाइनल की कमान संभाली थी. जून 2025 में उन्होंने पिरामिड्स FC और मामेलोडी सनडाउंस के बीच अफ्रीकन चैंपियंस लीग का फाइनल ऑफिशियेट किया था. इस मैच में पिरामिड्स ने जीत हासिल की.

FIFA ने उन्हें चिली में हुए U-20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुना था. वहां अर्तान ने तीन मैचों की कमान संभाली, जिसमें तीसरे स्थान का प्ले-ऑफ मैच भी शामिल था. साल के अंत में वो अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (AFCON) में दो ग्रुप मैचों में रेफरी बने. इससे पहले 2024 में भी वो इस टूर्नामेंट में रेफरी रह चुके थे.

वीडियो: कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में 3 रेड कार्ड दिखाने वाले रेफरी विल्टन सम्पायो?

Advertisement