केन विलियमसन (Kane Williamson). न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान. क्रिकेट फैंस अब इनके बैटफुट पंच, कवर ड्राइव, लेट कट, स्वीप और रिवर्स स्वीप जैसे शॉट मिस करेंगे. कीवी टीम के इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से रिटायमेंट का ऐलान कर दिया है.
बिना विवाद, सिर्फ रन! Fab 4 के केन विलियमसन का संन्यास
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही तत्तकाल प्रभाव से संन्यास ले लिया. विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए 16 साल तक खेले.


मौजूदा समय में केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा हैं. 4 जुलाई को उन्होंने लॉर्ड्स पर टेस्ट मैच खेला था. इस मैच में उन्होंने 18 रन बनाए थे. लेकिन, विलियमसन ने बीच सीरीज में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. वह 16 साल तक न्यूजीलैंड के लिए खेले.
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटरकेन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 378 मैचों में 19346 रन बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 48 सेंचुरी और 103 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, फिर मेहदी हसन मिराज को होना पड़ा हॉस्पिटल में एडमिट!
केन विलियसन टेस्ट के सफल बैटर रहे. उन्हें हमेशा फैब-4 बैटर माना गया. टेस्ट में उनकी तुलना विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ से की गई. विलियमसन टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. वहीं, वर्ल्ड वाइड वह टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 16वें क्रिकेटर हैं.
केन विलियमसन ने 110 टेस्ट मैचों की 195 इनिंग्स में 9515 रन बनाए हैं. टेस्ट में उन्होंने 33 सेंचुरी और 38 हाफ सेंचुरी लगाईं.
विलियमसन ने NZC के हवाले से कहा,
मैंने इस बारे में कुछ समय से सोच रहा था. पिछले कुछ दिनों में साफ हो गया कि रिटायरमेंट का सही समय है. मैंने हमेशा इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों की भूख महसूस की. मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है.
उन्होंने आगे कहा,
सफल कप्तानमैं इस टीम को लेकर पॉजिटिव महसूस कर रहा हूं. इसमें बहुत टैलेंट है. न्यूजीलैंड की इस टीम में कुछ खास करने की इच्छा है. यह एक ऐसी टीम है, जिसे मैं प्यार करता हूं. मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं कि मैं इतने लंबे समय तक इसका हिस्सा रहा. यह टीम हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी.
विलियमसन ने 40 टेस्ट में न्यूजीलैंड की कप्तानी की. 22 जीते, 10 हारे और 8 मैच ड्रॉ रहे. विलियमसन ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जिताया था.
विलियमसन टेस्ट के अलावा ODI के भी सक्सेफुल कप्तान रहे. उन्होंने 91 ODI में न्यूजीलैंड की कप्तानी की. 46 जीते, 40 हारे और एक मुकाबला टाई रहा. उनकी कैप्टेंसी में 4 ODI का रिजल्ट नहीं निकला. उन्होंने 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था.
इसके अलावा, विलियमसन ने 75 T20I मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की. इस दौरान कीवी टीम ने 39 मैच जीते और 34 हारे. एक मैच टाई रहा. केन विलियमसन एक ऐसे कप्तान रहे, जिनकी कैप्टेंसी में टेस्ट,वनडे और T20I मैच टाई रहे.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

















