The Lallantop

'काला हिरण' में काम करना गोविंद नामदेव पर भारी पड़ गया, देना होगा 50 लाख का हर्जाना?

मेकर्स ने साफ किया है कि वो गोविंद नामदेव के खिलाफ़ नोएडा में केस करेंगे. वो इसलिए ताकि उन्हें मुंबई से आने-जाने में परेशानी हो.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान 'काला हिरण' फिल्म के खिलाफ़ दिल्ली हाई कोर्ट को अप्रोच कर चुके हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गोविंद नामदेव ने काला हिरण प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया और आरोप लगाया कि मेकर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर उन्हें गुमराह किया तथा वे सलमान खान को डिफेम करने वाली फिल्म में काम नहीं करना चाहते।
  • गोविंद नामदेव ने मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया क्योंकि फिल्म का असली नाम और कहानी उन्हें अलग बताई गई थी, जिसके कारण उन्होंने फिल्म से हटने का निर्णय लिया।
  • प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद को सात दिन के अंदर माफी मांगने और 50 लाख रुपये हर्जाना देने का नोटिस जारी किया, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वेटरन एक्टर Govind Namdev ने खुद को Kaala Hiran प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है. उनका आरोप है कि मेकर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर उन्हें गुमराह किया. उन्हें अंधेरे में रखा. वरना वो Salman Khan को डिफेम करने वाली फिल्म में कभी काम नहीं करते. उनके बयान पर प्रोड्यूसर Amit Jani ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है. साथ ही एक हफ्ते के भीतर गोविंद को पब्लिकली माफी मांगने और 50 लाख रुपए का हर्जाना देने भी कहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नोटिस भेजने की ये जानकारी खुद अमित ने दी है. दरअसल, गोविंद ने मेकर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर फिल्म से अलग होने का फैसला किया था. लेकिन अमित ने 14 जून को अपनी एक वीडियो में बताया कि गोविंद अपनी इच्छा से ही फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इतना ही नहीं, वो 'काला हिरण' के सीक्वल में काम करने पर भी हामी भर चुके थे. अमित के मुताबिक, फिल्म से जुड़े अग्रीमेंट में ये साफ लिखा था कि यदि कोई एक्टर मूवी के खिलाफ़ बोलता है, तो उस पर एक्शन लिया जाएगा. चूंकि गोविंद अब ऐसा कर चुके हैं, इसलिए 15 जून को अमित ने उन्हें नोटिस भेजा.

नोटिस में एग्जैक्टली क्या लिखा है, इसकी पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लेकिन अमित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए बताया,

Advertisement

"गोविंद नामदेव को लीगल नोटिस भेज दिया गया है. उन्हें 7 दिन के अंदर पब्लिकली माफी मांगनी होगी. साथ ही प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपए का हर्जाना देना होगा. वरना उनके खिलाफ़ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

amit jani notice
अमित जानी का पोस्ट.

अमित पहले ही साफ कर चुके थे कि वो गोविंद के खिलाफ़ लीगल एक्शन लेंगे. उन्होंने बताया कि वो ये केस नोएडा कोर्ट में करेंगे. नोएडा इसलिए ताकि गोविंद को मुंबई से बार-बार आने-जाने में परेशानी हो. और अपनी गलती का अहसास हो. जहां तक गोविंद की बात है, वो 'काला हिरण' में एक वकील के किरदार में हैं. उन्होंने सलमान के साथ 'वॉन्टेड' और 'गर्व' जैसी मूवीज़ की हैं. इसलिए लोग इस बात से खफा थे कि उन्होंने सलमान के खिलाफ़ बन रही मूवी में काम क्यों किया. 

हालांकि गोविंद का कहना है कि मेकर्स उन्हें धोखे में रखकर काम करवा रहे थे. असली फिल्म का नाम ‘संभल’ था और उसकी कहानी इससे अलग थी. इसलिए जब उन्होंने बाद में फिल्म का टीज़र देखा तो उन्हें झटका लगा. गोविंद का कहना है कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी है. लेकिन वो सलमान के खिलाफ़ नहीं जा सकते, इसलिए इस प्रोजेक्ट से अलग हो रहे हैं. हालांकि अमित जानी वाले नोटिस पर अब तक उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

Advertisement

वीडियो: काले हिरण शिकार मामले में Salman Khan के लिए अनूप जलोटा की सलाह, कहा- 'उन्हें माफी...'

Advertisement