नईम हसन (Nayeem Hasan). बांग्लादेश के टेस्ट स्पिनर. उन्होंने चटगांव पुलिस पर मारपीट और गाली देने का आरोप लगाया है. नईम का कहना है कि पुलिसवालों ने उनका गला पकड़कर दूसरे ऑटो रिक्शा में जबरदस्ती बैठाया, और डंडों से पीटा. नईम के मुताबिक, वहां पर खड़े कुछ लोगों ने बताया कि वह बांग्लादेश के क्रिकेटर हैं. लेकिन, पुलिसवालों ने उनकी बात नहीं सुनी.
बांग्लादेश के क्रिकेटर को लोकल पुलिस ने कूटा! नईम हसन ने लगाए गंभीर आरोप
बांग्लादेश के टेस्ट क्रिकेटर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने चटगांव पुलिस पर मारपीट और गाली देने आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मैंने पुलिसवालों को कई बार बताया कि मैं बांग्लादेश का क्रिकेटर हूं. लेकिन, पुलिसवालों ने मेरी बात नहीं सुनी.


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने (BCB) ने पुलिस के इस रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है. BCB ने मामले की जांच करने की मांग की है. इसके अलावा, बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी हैरेसमेंट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.
पुलिस ने मेरी बात भी नहीं सुनीनईम का कहना है कि मैंने पुलिसवालों को अपने बारे में बताया, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी.
नईम ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
मैंने पुलिसवालों को बार-बार बताया कि मैं कौन हूं? लेकिन उन्होंने मेरी बात भी नहीं सुनी. पुलिस ने मुझे डंडे और प्लास्टिक पाइप से बिना सोचे समझे पीटा. जब मैंने पुलिस स्टेशन में अपनी पहचान बताई, तो वहां के अधिकारी ने कहा कि बात करते वक्त आंखे नीचे रखो.
नईम ने आगे कहा,
दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाईअगर वो सच में पुलिस अधिकारी थे, तो उन्होंने मुझे पुलिस गाड़ी के बजाय CNG ऑटो में बैठाने की कोशिश क्यों की. मैं चाहता हूं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो.
चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अमीरुल इस्लाम का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक,
कब हुई थी घटना?हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नईम को न्याय मिले, और जो दोषी पाया जाएगा उसे सजा दी जाएगी.
नईम के साथ यह मारपीट की घटना 12 जून को देर रात हुई. नईम ढाका प्रीमियर लीग में, प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के लिए आखिरी मैच खेलने के बाद, चटगांव पहुंचे थे. वह करीब 11.25 बजे CNG ऑटो से घर लौट रहे थे. इस दौरान लंकन बाजार फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने उनका ऑटो रोक लिया और मारपीट की.
ये भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में लुट गई इंग्लैंड की टीम! बूट्स, जर्सी सहित ट्रेनिंग उपकरण तक चुराया
टेस्ट में ले चुके हैं 48 विकेटनईम हसन ने साल 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था. वह बांग्लादेश के लिए अब तक 14 टेस्ट खेल चुके हैं. उनके नाम 48 विकेट दर्ज हैं. टेस्ट में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 105 पर 6 विकेट आउट करना है.
नईम हसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम में भी शामिल किया गया है. यह टेस्ट 28 जून से हरारे में खेला जाएगा.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?














