The Lallantop

शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा की बनाई रेल, फिर बॉलर ने आखिरी गेंद पर लिया बदला! देखें वीडियो

शेर-ए-पंजाब T20 लीग के एक मैच में शुभमन गिल (Shubman Gill) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बीच रोचक जंग देखने को मिली. पहले गिल ने शर्मा के ओवर में खूब रन कूटे लेकिन आखिरी गेंद पर अभिषेक ने शुभमन को चलता कर दिया.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा शेर-ए-पंजाब- T20 लीग में खेल रहे हैं. (फोटो- शेर-ए-पंजाब T20 लीग इंस्टाग्राम)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा शेर-ए-पंजाब T20 लीग में अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए फाजिल्का फाल्कंस और अमृतसर सूरमास के बीच मैच में आमने-सामने हुए।
  • शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की दोस्ती के बावजूद, लीग में दोनों अलग टीमों के लिए खेलने के कारण वे प्रतिद्वंद्वी बन गए थे।
  • अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों पर 49 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

टीम इंडिया के कैप्टन शुममन गिल और विस्फोटक बैटर अभिषेक शर्मा रियल लाइफ में करीबी दोस्त हैं. दोनों एक साथ खेले हैं. दोनों ने एक साथ टीम इंडिया के लिए ओपनिंग भी की है. लेकिन, इन दिनों शुभमन और अभिषेक शेर-ए-पंजाब T20 लीग में एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं. लीग में शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कंस का हिस्सा हैं. जबकि, अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमास को रिप्रजेंट कर रहे हैं. 7 सितंबर को फाजिल्का फाल्कंस और अमृतसर सूरमास का मोहाली में मुकाबला हुआ. जिसमें शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच रोचक जंग देखने को मिली.

Advertisement
शुभमन ने दिखाए तेवर, अभिषेक ने भेजा बाहर

फाजिल्का फाल्कंस के खिलाफ मुकाबले में अमृतसर सूरमास ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. पारी का आगाज करने आए फाल्कंस कैप्टन शुभमन गिल शानदार टच में दिखे. वह सूरमास के बॉलर्स पर लगातार अटैक कर रहे थे. इस बीच पारी का फाजिल्का फाल्कंस की पारी का 10वां ओवर अभिषेक शर्मा डालने आए. स्ट्राइक पर शुभमन गिल थे.

उन्होंने अभिषेक की पहली बॉल पर छक्का लगाकर प्रेशर बनाने की कोशिश की. दूसरी गेंद पर अभिषेक ने कोई रन नहीं दिया. तीसरी बॉल पर शुभमन ने डीप मिड विकेट एरिया में चौका जड़ा. चौथी गेंद पर फिर रन नहीं आया. पांचवीं गेंद वाइड रही. फिर, शुभमन ने अगली बॉल पर मिड विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा.

Advertisement

इस तरह शुभमन ने अभिषेक की 3 बॉल्स पर 16 रन जड़ दिए. लेकिन, ओवर की लास्ट बॉल पर अभिषेक शर्मा ने शानदार कमबैक किया. उन्होंने शॉट गेंद डाली. शुभमन ने ऑन साइड पर हवाई शॉट मारा. लेकिन, इस बार गेंद बाउंड्री से बाहर जाने के बजाय हवा में झूल गई. नमन धीर ने बाउंड्री के पास कैच लपक लिया. इस तरह 16 रन खाने के बाद अभिषेक ने उसी ओवर में शुभमन को आउट करके बदला चुकाया. शुभमन 35 बॉल्स पर 67 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 8 चौके और 3 छक्के मारे.

मैच में क्या हुआ?

इस मुकाबले में फाजिल्का फाल्कंस ने 6 विकेट पर 191 रन बनाए. 67 रन बनाने वाले शुभमन गिल टॉप स्कोर रहे. उनके अलावा प्रांशु प्रताब और सनवीर सिंह ने 40-40 रनों की पारियां खेलीं. अमृतसर सूरमास की तरफ से अभिषेक शर्मा और आकाश पांडेय ने 2-2 विकेट निकाले.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वॉशिंगटन सुंदर अफगानिस्तान क्रिकेट सीरीज के लिए फिट, बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस!

अभिषेक ने खेली तूफानी पारी

अमृतसर सूरमास को मैच जीतने के लिए 192 रनों का टारगेट मिला. इनिंग्स की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा ने फाल्कंस के बॉलर्स को रिमांड पर लिया. उन्होंने आतिशी बैटिंग करते हुए  धज्जियां उड़ा दीं. अभिषेक ने 300 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन कूटे. उन्होंने 15 बॉल्स पर 49 रन बनाए. अभिषेक ने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 4 छक्के उड़ाए.

यह उनकी बैटिंग का कमाल था, जिसके चलते अमृतसर सूरमास ने 19.3 ओवर में 192 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. अभिषेक के अलावा राहुल कुमार ने 53 रन बनाए. फाजिल्का फाल्कंस के लिए गर्व कुमार और रघु शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. मैच में ताबड़तोड़ 49 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement