दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद को दुनिया का बेस्ट फुटबॉलर बताया है. उनका कहना है कि दुनिया उन्हें वह तवज्जो नहीं दे रही है, जिसके वह हकदार हैं. उनके बयान ने मेसी बनाम रोनाल्डो की बहस को फिर हवा दे दी है.
'मैं फुटबॉल इतिहास का बेस्ट प्लेयर, बात खत्म', रोनाल्डो ने मेसी फैन्स से पंगा ले लिया?
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बड़ा दावा करते हुए खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया है. इस बयान के बाद लियोनल मेसी बनाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहस शुरू हो गई है.

रोनाल्डो ने CNN पुर्तगाल को दिए इंटरव्यू में कहा कि दुनिया चाहे जो कहे, वही बेस्ट फुटबॉलर है. रोनाल्डो ने कहा,
लोग मेरे गोल और मेरे प्रदर्शन की तारीफ नहीं कर रहे हैं. लेकिन मैं उस तारीफ का हकदार हूं. मैं 1000 गोल से 85 गोल दूर हूं. चीजें अपने आप होती जाएं तो ही अच्छा होता है. चाहे मेरे 920 गोल हों, 930. मैं ही फुटबॉल इतिहास का बेस्ट प्लेयर हूं. बात खत्म. मेरे नंबर सब कुछ कह रहे हैं. अगर मैं आज संन्यास ले लूं, तो मुझे इसका कोई अफसोस नहीं होगा. इतिहास पहले ही लिखा जा चुका है.
रोनाल्डो के इस बयान के बाद फिर बहस शुरू हो गई है कि आखिर बेस्ट खिलाड़ी कौन है. रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के बीच बेस्ट होने की लड़ाई सालों से चल रही है. सिर्फ मैदान पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस भी इसका हिस्सा हैं. दोनों दिग्गजों के फैंस के बीच यह साबित करने की होड़ में लगे रहते हैं कि बेस्ट कौन हैं. मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह चुके हैं. रोनाल्डो ने भी उनके लिए पोस्ट लिखकर शुभकामनाएं दी थीं. लेकिन अब रोनाल्डो के बयान ने इस चर्चा को नया मोड़ दे दिया है.
यह भी पढ़ें- तीसरे टी20 में तेवर दिखाए, इन दो खिलाड़ियों को ICC ने सीधा कर दिया
रोनाल्डो का रिटायरमेंट प्लानरोनाल्डो ने इंटरव्यू में यह भी साफ किया कि उन्होंने भविष्य को लेकर कुछ प्लान नहीं किया है. वह आज में जीना पसंद करते हैं. रोनाल्डो ने कहा,
मैं ज्यादा दूर का नहीं सोचता हूं. मैं अपने बच्चों की कसम खाकर कहता हूं कि मैं सिर्फ आज में जीता हूं. मुझे नहीं पता कल क्या होगा. हो सकता है कि मैं एक सुबह उठूं और मेरा खेलने का मन न हो. कुछ भी हो सकता है.
रोनाल्डो ने यहां प्रोफेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट पर भी बात की. उन्होंने माना कि संन्यास लेना एक बहुत बड़ी मानसिक चुनौती होगी. इसके लिए उस काम और जुनून को पीछे छोड़ना होगा, जिसमें वे अपने जीवन का ज्यादातर समय बिता चुके हैं.
आपको बता दें कि रोनाल्डो का यह बयान तब आया है, जब उन्हें पुर्तगाल नेशनल टीम से सस्पेंड कर दिया गया है. रोनाल्डो और टीम के मैनेजर जॉर्ज जीसस के बीच अनबन की खबरों के बाद फेडरेशन ने यह फैसला किया था.
वीडियो: ‘परिवार से संपर्क नहीं’, दिल्ली पुलिस ने दिपके पर क्या अपडेट दिया?













