भारत ने 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मुकाबले में हराया. वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से पिछड़ गया है. टीम पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है. इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड मैदान पर काफी अग्रेसिव नजर आए. इसी अग्रेशन में उन्होंने कुछ गलतियां कर दीं. ICC ने इसके लिए खिलाड़ियों को सजा दी है. दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है जो पिछले 24 महीनों में दोनों का पहला उल्लंघन है.
तीसरे टी20 में तेवर दिखाए, इन दो खिलाड़ियों को ICC ने सीधा कर दिया
ICC ने वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को सजा सुनाई है. इन दोनों ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में ICC के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया था.

पॉवेल को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह आर्टिकल क्रिकेट उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है. दरअसल वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में पॉवेल बल्लेबाजी कर रहे थे. वह मयंक यादव की गेंद पर आउट हो गए थे. इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले से गेंद को जोर से दूर मार दिया था. यह नियमों के खिलाफ है.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली अब 'द्रोणाचार्य' जैसे, इस क्रिकेटर ने टीवी पर देखकर भारत को ही हरा दिया
वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर में रदरफोर्ड बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्हें लगा था कि ओवर की पांचवीं गेंद वाइड थी. हालांकि अंपायर ने इसे वाइड करार नहीं दिया था. इस फैसले से रदरफोर्ड काफी नाराज हो गए. उन्होंने अंपायर पर आक्रामक अंदाज में चिल्लाकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. यह आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है. ICC ने इसे आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन माना है जो अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है.
खिलाड़ियों ने गलती मानीदोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार कर ली है. इसी कारण मामले की औपचारिक सुनवाई नहीं हुई. दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ मैदान पर मौजूद अंपायर जयरमन मदनगोपाल, रोहन पंडित, तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाए थे.
आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के स्तर एक के उल्लंघन पर न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार है. इसके अलावा खिलाड़ी पर उसकी मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है और एक या दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं.
वीडियो: 'रामायण' के दूसरे ट्रेलर को लेकर मेकर्स क्या बड़ा गेम प्लान कर रहे?









