टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है. टीम के कई अहम प्लेयर्स चोटिल हैं. इसके कारण वो इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, जब टीम अनाउंस की गई थी तो उन्हें सब्जेक्ट टू फिटनेस रखा गया था. माने उन्हें लेकर ये उम्मीद जताई जा रही थी कि वो फिट हो जाएंगे. लेकिन, वो फिट नहीं हो सके.
गिल ने CoE और टीम मैनेजमेंट के बीच कम्युनिकेशन गैप की खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया इन दिनों काफी इंजरी से जूझ रही है. इसी बीच, ये चर्चा काफी हो रही थी कि टीम मैनेजमेंट इसे लेकर BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से नाराज है. ऐसे दावे किए गए थे कि मैनेजमेंट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के बीच कॉम्युनिकेशन गैप है. लेकिन, कप्तान Shubman Gill ने दावों को खारिज कर दिया है.

इसी को लेकर ये कयास लगाया जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट और बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कॉम्युनिकेशन गैप है. हालांकि, इन दावों को कप्तान शुभमन गिल ने खारिज कर दिया है. उनके मुताबिक, CoE और टीम मैनेजमेंट के बीच चोट से उबर रहे खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर लगातार बातचीत होती रही है.
गिल को टीम पर भरोसागॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए गिल ने जोर देकर कहा कि टीम मैनेजमेंट CoE के साथ लगातार संपर्क में है. मैनेजमेंट रिहैब से गुजर रहे प्लेयर्स की रिकवरी पर नजर रख रहा है. गिल ने मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
उनके साथ लगातार बातचीत हो रही है. दुर्भाग्य से साई सुदर्शन में उतनी सुधार नहीं हुई, जितनी हम चाहते थे. हम टेस्ट में जोखिम नहीं उठा सकते. लेकिन, हमें अपने 15 (प्लेयर्स) पर भरोसा है.
ये भी पढ़ें : 18 साल से श्रीलंका को इंतजार, कोच गंभीर के लिए सिरदर्द बन सकते हैं ये दो प्लेयर्स
गिल ने कहा कि टेस्ट मैच लंबा होता है. ऐसे में टीम इंडिया उन प्लेयर्स के साथ जोखिम नहीं उठा सकती, जो पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा,
टेस्ट मैच 5 दिन का होता है. अगर यह ODI या T20I होता, तो बात अलग होती. लेकिन टेस्ट मैच में आप जोखिम नहीं लेना चाहते. मुझे लगता है कि टेस्ट मैच में आपके पास दूसरे खिलाड़ियों के साथ वापसी करने के ज्यादा मौके होते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप पहले दिन अच्छा नहीं खेलते हैं, तो आपको एक और मौका मिलता है.
गिल ने साथ ही ये भी माना कि टेस्ट मैच में प्लेयर्स को वापसी के ज्यादा मौके मिलते हैं. हालांकि, उन्होंने ये माना कि साई और बुमराह को लेकर वो थोड़ा निराश थे. लेकिन, उन्हें अपने 15 प्लेयर्स के स्क्वॉड पर भी पूरा भरोसा है.
मानव को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कप्तानभारत इस सीरीज की शुरुआत अपने एकमात्र ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ करेगा. वाशिंगटन सुंदर भी अभी चोट से उबर रहे हैं. हालांकि, गिल ने युवा मानव सुथार का समर्थन किया कि अगर सीरीज के दौरान उन्हें मौका मिलता है तो वे योगदान दे सकते हैं. मानव को लेकर उन्होंने कहा कि यहीं पर उनकी भूमिका अहम हो गई है. उनमें बल्लेबाज़ी का हुनर है.
हालांकि, ऐसे कंडिशंस में अनुभव, भरोसे और आत्मविश्वास की ज़रूरत होती है. लेकिन, ये सब तभी आते हैं, जब आप खेलते हैं और रन बनाते हैं. उनके मुताबिक, 8 नंबर पर मानव इस सीरीज में काफी कारगर साबित हो सकते हैं.
टीम में बदलाव के बावजूद, गिल का मानना है कि सीरीज़ से पहले भारत की तैयारी अच्छी रही है. टीम के कुछ प्लेयर्स ने पिछले महीने 'इंडिया ए' के मैचों में हिस्सा लिया था. वहीं, कई अहम खिलाड़ियों को पिछले हफ़्ते SLC XI के खिलाफ मैच के दौरान लोकल कंडिशंस एक्सपीरियंस करने का मौका मिला.
वीडियो: शुभमन गिल को खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता, आखिर गलती किसकी है?











