पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल पर 13 अगस्त को जानलेवा हमला हुआ. निहंग सिख जसपाल सिंह ने उन पर कृपाण से हमला किया. पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसे नांदेड़ गुरुद्वारा में माथा टेकते वक्त वाहेगुरु से सुखबीर बादल पर हमले का आदेश (दिव्य आदेश) मिला था.
'वाहेगुरु का ऑर्डर था', आरोपी निहंग सिंख ने सुखबीर बादल पर हमले की और भी वजहें बताईं
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर 13 अगस्त को जानलेवा हमला हुआ. निहंग सिख ने उन पर कृपाण से हमला किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसे वाहेगुरु से सुखबीर बादल पर हमले का आदेश मिला था.

सीढ़ी से उतरते वक्त किया हमला
सुखबीर बादल नांदेड़ के मुगत स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी में दर्शन के लिए पहुंचे थे. जब वो गुरुद्वारे की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे. तब जसपाल सिंह तीन और लोगों के साथ वहां खड़ा था. सुखबीर बादल को देखते ही उसने कृपाण से उन पर हमला कर दिया. इस हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लग गई. इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने आरोपी निहंग को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के लिए उसे नांदेड़ पुलिस हेडक्वार्टर ले जाया गया.
निहंग बनने से पहले वकील था आरोपी
पुलिस की पूछताछ में जसपाल सिंह ने बताया कि उसने साल 2023 में संन्यास ले लिया था. पुणे में अपनी पत्नी और बेटी को छोड़कर वो नांदेड़ आ गया. नांदेड़ में जसपाल निहंग सेवादार बन गया. निहंग सिख धर्म के खालसा पंथ का एक योद्धा संगठन है.
पुलिस की पूछताछ में उसने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया है. आरोपी के मुताबिक, उसने पुणे से लॉ की पढ़ाई की है. जसपाल पुणे की अदालत में वकालत भी कर चुका है. निहंग बनने से पहले वह मुंबई की कॉर्पोरेट फर्म में काम कर रहा था.
जसपाल से पूछताछ करने वाले पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जसपाल का दावा है कि उसने अकेले सुखबीर बादल पर हमला किया है, इस हमले में उसे किसी और से कोई मदद नहीं मिली है. पुलिस अधिकारी ने बताया,
अभी तक उसने यही बात कही है. अब तक की जांच में भी ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे पता चले कि उसे बाहर से कोई मदद मिली हो, या फिर यह पहले से प्लान करके किया गया अटैक है.
हमला करने के कारण गिनाए
जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे अंदर से लगा कि उसे सुखबीर बादल पर हमला करना चाहिए. इस हमले के लिए उसने कई कारण गिनाए हैं, मसलन पंजाब के हालात और राज्य में ड्रग्स की समस्या. नांदेड़ SP नीलाभ रोहन ने बताया कि 14 अगस्त को जसपाल सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसकी पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी. इससे पहले निहंग सिख ने पुलिस को बताया था कि उसने अचानक आए गुस्से के चलते सुखबीर बादल पर हमला किया था.
ये भी पढ़ें - कौन होते हैं ये शस्त्रधारी निहंग सिख, जिन्हें मुग़लों ने कभी मगरमच्छ कहा था
सुखबीर बादल को मिली अस्पताल से छुट्टी
सिक्योरिटी में तैनात पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे ने तुरंत बीच में आकर हमलावर को रोकने की कोशिश की. बादल को बचाने के प्रयास में वो भी जख्मी हो गए. सुखबीर बादल को बचाने के प्रयास में उनकी सिक्योरिटी में तैनात पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हो गए थे. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. सुखबीर बादल को 14 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
वीडियो: एक्साइज पॉलिसी को लेकर AAP अब पंजाब में भी घिरती दिख रही, सुखबीर बादल ने क्या आरोप लगाए?









