The Lallantop

53 साल से पद्मश्री का इंतजार! ऐलान के बावजूद फारुख इंजीनियर को अब तक नहीं मिला सम्मान

भारत के पूर्व विकेटकीपर बैटर फारुख इंजीनियर ( Farokh Engineer) 53 साल से पद्मश्री अवॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने 1973 में पद्मश्री अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया था.

Advertisement
post-main-image
फारुख इंजीनियर 53 साल से पद्मश्री अवॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं. (फोटो AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फारुख इंजीनियर को 1973 में पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें यह अवॉर्ड अधिकारिक रूप से प्रदान नहीं किया गया है।
  • फारुख इंजीनियर को पद्मश्री अवॉर्ड की जानकारी मुख्यतः समाचार पत्रों के माध्यम से मिली थी, पर भारत सरकार एवं संबंधित विभागों से कोई आधिकारिक सूचना या सम्मान नहीं दिया गया।
  • BCCI इस मामले में अब भारत सरकार को पत्र लिखने वाला है, जबकि फारुख इंजीनियर ने कई अधिकारियों से संपर्क किया है और वे पद्मश्री अवॉर्ड मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बैटर फारुख इंजीनियर (Farokh Engineer) 53 साल से पद्मश्री अवॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं. उन्हें यह अवॉर्ड अभी तक नहीं मिला है. साल 1973 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा हुई थी. तब वह एक्टिव प्लेयर थे और भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते थे.

Advertisement

फारुख इंजीनियर को 1973 में न्यूजपेपर्स के जरिए पता चला था कि उन्हें भारत सरकार ने चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान के लिए चुना है. उन दिनों वह टीम इंडिया के सक्रिय प्लेयर थे. फारुख इंजीनियर का कहना है कि 53 साल बीत गए हैं, लेकिन उन्हें यह अवॉर्ड अभी तक नहीं मिला.

फारुख इंजीनियर जो अब इंग्लैंड में सेटेल्ड हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें वह समय याद है, जब इसकी घोषणा हुई थी. तब उन्हें सभी ने बधाई दी थी. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए फारुख इंजीनियर ने कहा,

Advertisement

जब मुझे पद्मश्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई, तब मैं इंग्लैंड में खेल रहा था. टीम मैनेजर हेमू अधिकारी ने बताया कि मुझे पद्मश्री मिल रहा है. क्योंकि, उस समय सभी अखबारों में ये खबर छपी थी. लेकिन, मुझे इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. मैं तब से ही अपने पद्मश्री अवॉर्ड का इंतजार कर रहा हूं.  

वेबसाइट पर भी नाम

पद्म पुरस्कार की वेबसाइट पद्म अवॉर्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन (padmaawards.gov.in) पर 1973 के अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में फारुख इंजीनियर का नाम है. लेकिन, इसके बाद उनके पद्मश्री अवॉर्ड के साथ क्या हुआ? यह क्लियर नहीं है.

फारुख इंजीनियर के मुताबिक, उस समय इन्फाॅर्मेशन पाने का जरिया न्यूजपेपर ही था. मैंने टीम मैनेजर हेमू अधिकारी से कहा था कि मुझे भारत सरकार की तरफ से इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा था कि सरकार ऑफिशियल लेटर भेजेगी. लेकिन, आज तक इंडियन गवर्नमेंट की तरफ से मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है.

Advertisement

एक सोर्स के मुताबिक, BCCI को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद, बोर्ड आने वाले कुछ हफ्तों में भारत सरकार को लेटर लिखेगा.

अरुण जेटली को लिखा था लेटर

भारत के पूर्व विकेटकीपर बैटर फारुख इंजीनियर का कहना है कि उन्हें पता नहीं किसको क्या लिखना था? इसलिए सालों तक वह इंतजार ही करते रहे. उन्हें लगा कि सरकार की तरफ से उन्हें कोई कॉल करेगा या जानकारी देगा. 

इंजीनियर के मुताबिक, मैंने पूर्व BCCI वाइस-प्रेसिडेंट अरुण जेटली को उनके निधन से पहले इसकी जानकारी दी थी. हाल ही में मैंने जय शाह को भी लेटर लिखा है. पिछले महीने जय शाह ने मुझसे कहा था कि वह इस मामले में मेरी मदद करेंगे. 50 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है. मुझे लगा कि क्यों नहीं फिर से कोशिश करनी चाहिए.  

ये भी पढ़ें: 'टेक्नोलॉजी ने मुझे बचा लिया', स्टीव स्मिथ ने माना वह आउट थे

भारत के लिए धड़कता है दिल

फारुख इंजीनियर भले इंग्लैंड में रह रहे हों, लेकिन उनका दिल हमेशा भारत के लिए धड़कता है. उनके मुताबिक,

मैं भले इंग्लैंड में रह रहा हूं, लेकिन मैं दिल से भारतीय हूं. यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं इसे फ्रेम करवाकर अपने पास रखना चाहता हूं. मुझे खुशी होगी जब राष्ट्रपति भवन से मुझे इनवाइट किया जाएगा. मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी वहां आएं और मैं यह सम्मान प्राप्त करूं. मेरी उम्र 88 साल है. मुझे उम्मीद है कि यह अवॉर्ड जल्दी मिल जाएगा.

45 टेस्ट खेले

फारुख इंजीनियर भारत के बेहतरीन विकेटकीपर रहे. वह 1961 से लेकर 1975 तक भारत के लिए खेले. एक समय वह फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर हुआ करते थे. उन्होंने विकेटकीपिंग के अलावा बल्ले से भी जौहर दिखाया. फारुख इंजीनियर ने भारत के लिए 46 टेस्ट खेले और 2611 रन स्कोर किए. उन्होंने 2 सेंचुरी और 16 हाफ सेंचुरी लगाई. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उनका हाईएस्ट स्कोर 121 रन रहा. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement