भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. आईसीसी टूर्नामेंट में तो ये इंश्योर किया जाता है कि दोनों एक ही ग्रुप में रहें. ताकि दोनों टीमें एक से ज़्यादा बार भिड़ें. लेकिन, एशियन गेम्स में ठीक इससे उलट होने वाला है. भारत vs पाकिस्तान मैच के लिए फैंस को टूर्नामेंट के अंत तक का इंतजार करना होगा. माने शेड्यूल ऐसा बना है कि दोनों देशों की मेंस और विमेंस टीमें सिर्फ मेडल्स राउंड में ही भिड़ेंगी.
IND vs PAK: न क्वार्टर फाइनल, न सेमीफाइनल, भारत-पाक मैच सिर्फ मेडल राउंड में!
Ind vs Pak in Asian Games 2026 : भारत और पाकिस्तान को ड्रॉ में अलग-अलग रखा गया है. यानी एशियन गेम्स में अब ये दोनों टीम सीेधे मेडल राउंड में भिड़ेगी. ये दोनों टीमें सिर्फ गोल्ड मेडल मैच या ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ में ही भिड़ सकती है.

जापान के आइची-नागोया में इस बार एशियन गेम्स होने वाला है. क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ड्रॉ में रखा गया है. यही कारण है कि दोनों टीमें सिर्फ गोल्ड-मेडल मैच या ब्रॉन्ज़-मेडल प्लेऑफ में ही एक-दूसरे से मिल सकती हैं. ऐसी भी संभावना है कि अगर दोनों में से कोई टीम मेडल मैच तक नहीं पहुंची, तो आमना-सामना भी न हो.
एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट शेड्यूल
- पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल 1 खेलेगा
- भारत क्वार्टर फाइनल 2 खेलेगा
सेमीफाइनल:
- क्वार्टर फाइनल 1 का विजेता बनाम क्वार्टर फाइनल 3 का विजेता
- क्वार्टर फाइनल 2 का विजेता बनाम क्वार्टर फाइनल 4 का विजेता
एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होंगे. वहीं, क्रिकेट कॉम्पिटिशन 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा. पहले विमेंस का टूर्नामेंट खेला जाएगा. उसके बाद मेंस का कॉम्पिटिशन होगा. सभी मैच नागोया के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे.
भारत-पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप मेंमेंस कॉम्पिटिशन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिलेगी. भारत को जहां क्वार्टर फाइनल 2 में रखा गया है. वहीं, पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल 1 खेलेगा. दोनों मैच 28 सितंबर को होने हैं.
चारों टॉप सीडेड टीमें क्वार्टर फाइनल में ग्रुप स्टेज से आने वाली टॉप 4 टीमों से भिड़ेगी. बाकी 6 टीमों को अंतिम 8 में पहुंचने के लिए ग्रुप स्टेज से गुजरना है. यानी अफगानिस्तान, नेपाल, हांगकांग, चीन, जापान, मलेशिया और ओमान को ग्रुप स्टेज से गुजरना होगा.
ये भी पढ़ें : श्रीसंत को क्यों अपना रूममेट बनाना चाहते हैं हरभजन?
सेमीफाइनल ड्रॉ भारत और पाकिस्तान को और भी अलग करता है. क्वार्टर फाइनल 1 के विजेता का मुकाबला क्वार्टर फाइनल 3 के विजेता से होगा. वहीं, क्वार्टरफाइनल 2 के विजेता का मुकाबला क्वार्टर फाइनल 4 के विजेता से होगा. सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को होने हैं.
इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भिड़ सकते. अगर दोनों टीमें अपने अपने क्वार्टर फाइनल जीत जाती हैं. फिर सेमीफाइनल भी पार कर लेती है, तो गोल्ड-मेडल मैच में आमने-सामने हो सकती हैं.
अगर वो सेमीफाइनल में हार जाती हैं, तो ब्रॉन्ज़-मेडल प्लेऑफ में उनका मुक़ाबला हो सकता है. दोनों मेडल मैच 3 अक्टूबर को होने हैं.
विमेंस के ड्रॉ का भी यही हालभारत-पाकिस्तान की विमेंस टीमों को भी इसी अंदाज में अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. माने शुरुआती राउंड में भारत-पाकिस्तान का कोई मुकाबला ही नहीं होगा.
भारतीय टीम टूर्नामेंट में टॉप-सीडेड टीम है. क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला जापान से होगा. अगर वे आगे बढ़ती हैं, तो सेमीफाइनल में उनका मुकाबला बांग्लादेश या हांगकांग, चीन से होगा.
चौथी सीड वाली पाकिस्तान टीम का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला थाईलैंड से होगा. जीत मिलने पर सेमीफाइनल में उनका मुक़ाबला श्रीलंका या मलेशिया से हो सकता है. नतीजतन, विमेंस में भी मेंस की तरह ही दोनों टीमें सिर्फ गोल्ड मेडल या ब्रॉन्ज मेडल प्लेऑफ में ही भिड़ सकती हैं. महिलाओं का फ़ाइनल और ब्रॉन्ज़-मेडल मैच 22 सितंबर को होने हैं.
टीम इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपनी टीमें पहले ही घोषित कर दी हैं. श्रेयस अय्यर मेंस टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं, विमेंस टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी.
वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?











