भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. इस बीच मेजबान श्रीलंका ने भी पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 15 अगस्त से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में टीम की कमान धनंजया डि सिल्वा के हाथों में होगी. लेकिन पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. मेंडिस की गैर-मौजूदगी में टीम ने निरोशन डिकवेला को मौका दिया है. पिछले तीन साल से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेलने वाले डिकवेला श्रीलंकन टीम में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पहले टेस्ट में श्रीलंका की इस टीम से भिड़ेगा भारत, सबसे बड़ी चुनौती कौन होगा?
श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान किया है. पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस टीम का हिस्सा नहीं होंगे. जानिए भारत को पहले टेस्ट में किस-किस से चुनौती मिलने वाली है.

ऐसा दूसरे टेस्ट मैच में भी हो सकता है क्योंकि कुसल मेंडिस पूरी सीरीज से ही बाहर हैं. भारत के खिलाफ इस अहम सीरीज के लिए टीम में कुछ नए नामों को भी मौका दिया गया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लाहिरु उदारा भी श्रीलंका की टीम का हिस्सा हैं. निशान मधुश्का पर टॉप ऑर्डर की अहम जिम्मेदारी होगी. उन्होंने भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी दो अर्धशतक लगाए थे. वहीं दिनेश चांडीमल और कामिंदु मेंडिस के रूप में टीम के पास काफी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं. कामिंदु मेंडिस टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी में भी नजर आएंगे. मिडिल ऑर्डर में निसांका और कुसल मेंडिस की जगह पसिंदु सूर्याबंद्र और सोनल दिनुशा बल्लेबाजी करते दिखेंगे.
यह भी पढ़ें- सरफराज खान या ध्रुव जुरेल? प्लेइंग XI की रेस में कौन होगा कोच गंभीर की पहली पसंद
श्रीलंका ने इधर अपने स्पिन अटैक पर भी काफी ध्यान दिया है. टीम को पता है कि स्पिन गेंदबाजी सीरीज में निर्णायक भूमिका निभा सकती है. श्रीलंका के लिए प्रभात और रमेश मेंडिस स्पिन अटैक की अगुवाई करेंगे. गाले का मैदान प्रभात के लिए खास है. उन्होंने इस मैदान पर 11 मैचों में 81 विकेट लिए हैं. प्रभात, रमेश, कामिंदु और खुद कप्तान धनंजया के तौर पर श्रीलंका के पास स्पिन में भी काफी वैरिएशन होगा.
भारतीय टीम भी यह बात अच्छी तरह जानती है. इसी वजह से टीम के बल्लेबाज स्पिन अटैक के खिलाफ खास तैयारी में जुटे हैं. चार, अलग-अलग वैरिएशन वाले स्पिनर्स को नेट बॉलर के तौर पर श्रीलंका बुलाया गया है. श्रीलंका की तेज गेंदबाजी ब्रिगेड में असिता फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, मिलान रत्नयाके और दिलशान मधुश्का भी टीम में हैं. अब ये अटैक भारत को कितना परेशान करता है यह देखने लायक होगा.
पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीमभारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की ओर से खेलने वालों के नाम हैं-
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उप कप्तान), दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
वीडियो: हरभजन सिंह और पंजाब पुलिस के बीच बढ़ा विवाद, बीच में किसने संभाला मामला?












