ट्रेंट ब्रिज में भारतीय T20 टीम के लिए मंगलवार 7 जुलाई की रात बेहद शर्मनाक रही. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच में भारत सिर्फ 76 रनों पर ऑल आउट हो गया. 202 रनों के टारगेट था, लेकिन इंडियन टीम ये मैच 125 रनों से हार गई. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में भारत अब पांच मैच खेल चुका है और कोई जीत नहीं मिली. चार हार और एक मैच बिना नतीजे का रहा. कप्तान श्रेयस ने मैच के बाद कोई बहाना नहीं बनाया, और टीम की परफॉर्मेंस को बेहद शर्मनाक बता दिया.
76 पर ऑल आउट, कप्तान अय्यर ने हार को ‘बेहद शर्मनाक’ बता दिया!
Shreyas Iyer फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सफल रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर अभी तक संघर्ष कर रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ भी टीम बिना किसी स्ट्रैटजी के नजर आई थी. वहां भी उन्होंने माना था कि विरोधी टीम को हल्के में लिया गया. ट्रेंट ब्रिज में भी बॉलर्स में कोई तालमेल नहीं दिखा.


श्रेयस अय्यर ने साफ-साफ कहा, "ये एट्रोशियस (atrocious) था." यानी बेहद खराब, शर्मनाक प्रदर्शन. क्रिकेट में कप्तान आमतौर पर "प्रोसेस", "लर्निंग" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन श्रेयस ने पहली बार खुलकर अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा,
"मैं इससे बेहतर शब्द नहीं सोच सकता. इतने बड़े अंतर से हारना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. हमें इस हार को स्वीकार करना चाहिए और ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाकर देखना चाहिए कि क्या गलती हुई."
इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बनाए. जॉस बटलर के 36, फिल सॉल्ट के 70 और आखिर में सैम करन के तेज 41 रनों की बदौलत इंग्लैंड की टीम ये स्कोर खड़ा कर पाई. भारत के बॉलर्स ने शुरुआत अच्छी की. प्रिंस यादव ने बटलर को यॉर्कर पर आउट किया, हर्षित राणा ने दो विकेट लिए और हैटट्रिक पर थे, लेकिन कप्तान ने उन्हें अटैक से हटा लिया. इससे इंग्लैंड को राहत मिल गई.
फिर भारत की बारी आई. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन कुछ गेंदों बाद आर्चर की बाउंसर पर वो आउट हो गए. वो सिर्फ 13 रन ही बना पाए. इसके बाद एक-एक करके विकेट गिरते गए.
टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही 5 विकेट खो दिए. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल... कोई भी टिक नहीं सका. जोफ्रा आर्चर और जॉश टंग की पेस बॉलिंग के सामने भारतीय बैटर्स बेबस नजर आए. इंटेंट तो था, लेकिन कंट्रोल बिल्कुल नहीं था. हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले भेजा गया, जो फैसला भी चौंकाने वाला था.
भारत की टीम 76 रन पर ऑल आउट हो गई. T20 में ये टीम इंडिया का दूसरा सबसे कम स्कोर है. 18 साल बाद टीम ने सबसे कम स्कोर बनाया. रनों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी हार रही.
कप्तानी की शुरुआत निराशाजनकश्रेयस अय्यर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सफल रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर अभी तक संघर्ष कर रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ भी टीम बिना किसी स्ट्रैटजी के नजर आई थी. वहां भी उन्होंने माना था कि विरोधी टीम को हल्के में लिया गया. ट्रेंट ब्रिज पर भी बॉलर्स में कोई तालमेल नहीं दिखा.
ये भी पढ़ें- प्रिंस यादव की मेहनत बेकार, टीम इंडिया 76 पर हुई ढेर
कप्तान ने मैच के बाद गेंदबाजों की तरफ इशारा किया कि विकेट 200 रनों का नहीं था, लेकिन असल समस्या बैटिंग थी. पूरी टीम ने रेकलेस क्रिकेट खेला. प्रेस से बात करते हुए अय्यर ने कहा,
“विकेट देखकर मुझे नहीं लगा था कि ये 200 रन वाला विकेट है.”
मैच के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की बैटिंग पर भी बात की. उन्होंने कहा,
“हमने पावरप्ले में ही 5 विकेट खो दिए थे. मुझे लगता है वहीं से मोमेंटम बदल गया था.”
सीरीज में इंग्लैंड की टीम अब 2-0 से आगे है. दो मैच बाकी हैं. श्रेयस अय्यर को अब अपनी टीम को वापस ट्रैक पर लाना होगा. उन्होंने कहा है कि टीम पूरी तैयारी के साथ वापस आएगी.
लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली ये हार सिर्फ एक मैच की नहीं हैं. ये दिखाती हैं कि टीम में कुछ गंभीर समस्याएं हैं. प्लानिंग, बॉलिंग चेंजेस, पेस बॉलर्स का सामना और युवा खिलाड़ियों को सही तरीके से इस्तेमाल करना. इन सब के बीच टीम मैनेजमेंट को बैलेंस ढूंढना होगा.
वीडियो: श्रेयस अय्यर करेंगे वनडे टीम की कप्तानी? BCCI ने साफ कर दिया


















