सोशल मीडिया पर एक ट्रेन के फर्स्ट AC कोच के केबिन का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में केबिन को लाल गुलाबों, रंग-बिरंगे गुब्बारों, सफेद फूलों की लड़ियों और रंगीन लाइटों से सजाया गया है. सीट पर फूलों से हार्ट का सिंबल और केबिन की दीवार पर अंग्रेजी में ‘I Love You’ भी लिखा है. ये देखकर हर कोई इस केबिन को 'हनीमून सुइट' बता रहा है. कुछ लोगों को ये सेट-अप पसंद आया, तो कुछ ने रेलवे से नियम-कायदे पूछ लिए.
कपल ने ट्रेन के AC केबिन को 'हनीमून सुइट' बना डाला, रेलवे बोला- 'कुछ गलत नहीं'
एक कपल के लिए ट्रेन के First AC Coach को 'Honeymoon' थीम पर सजाया गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सजावट को लेकर लोगों के मिक्स रिएक्शन आ रहे हैं.


लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ट्रेन के केबिन को ऐसे सजाया जा सकता है? क्या इंडियन रेलवे इस बात की इजाजत देता है? कुछ लोगों ने तो केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करके ये सवाल कर लिए. कुछ लोगों का मसला कोच की सफाई और सुरक्षा को लेकर भी हैं.
ट्रेन का 'हनीमून केबिन'कुछ यूजर्स ने केबिन की सजावट की फिरकी लेते हुए उसे ‘सुहागरात एक्सप्रेस' और 'हनीमून ऑन व्हील्स’ बता दिया. हंसी-मजाक के बीच ही लोगों ने पूछा कि क्या इस सजावट के लिए कोई ऑफिशियल परमिशन ली गई थी? अगर हां, तो ये परमिशन किसने दी?
आपत्तियों के बीच रेलवे का जवाब भी आया. इंडिया टुडे से जुड़े पीयूष ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अगर कोई कपल केबिन को बुक करने के बाद उसे इस तरह सजाता है तो इसका रेलवे से कोई लेना-देना नहीं है. ये पूरी तरह यात्रियों पर निर्भर है कि वे किस तरह सफर करना चाहते हैं. सूत्रों ने साफ कहा कि केबिन को हनीमून सुइट की तरह सजाने से रेलवे के किसी नियम या कानून का कोई उल्लंघन भी नहीं हुआ है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक यात्री ने एसी केबिन की दोनों बर्थ बुक की थीं. इस कारण केबिन पूरी तरह निजी इस्तेमाल के लिए रिजर्व्ड था. अधिकारियों ने आगे कहा कि केबिन की सजावट की वजह से रेलवे की प्रॉपर्टी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. और न ही ट्रेन के संचालन में कोई समस्या हुई. साथ इस तरह की व्यवस्थाओं पर रोक लगाने के लिए कोई खास नियम नहीं है.
यह भी पढ़ें: मां के लिव-इन पार्टनर को चाकुओं से गोदा, गली में दौड़ा-दौड़ाकर किए ताबड़तोड़ वार
एनडीटीवी ने फर्स्ट AC के केबिन की सजावट करने वाले ‘राहत रूम डेकोरेशन’ से बात की. उन्होंने बताया कि यह केबिन एक कपल के लिए बुक था, जो औरंगाबाद से जालना रेलवे स्टेशन तक कार से आ रहा था. इससे पहले ही उनकी टीम के लोगों ने केबिन को डेकोरेट करवा दिया था. डेकोरेटर ने कहा कि सजावट के लिए रेलवे से किसी खास परमिशन की जरूरत नहीं थी.
वीडियो: होर्मुज में 24 घंटों में तीन ऑयल टैंकरों पर हमले, ईरान पर लगे आरोप


















