The Lallantop

सूर्या का कटेगा पत्ता? ये खिलाड़ी T20 टीम में करेगा वापसी और सीधे बनेगा कैप्टन!

Suryakumar Yadav ने अपनी कप्तानी में भारत को T20 World Cup 2026 का खिताब जिताया है, लेकिन उनकी खराब बल्लेबाजी टीम के लिए मुसीबत बन गई है. IPL 2026 में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चल रहा है.

Advertisement
post-main-image
खराब फॉर्म की वजह से सूर्यकुमार यादव (बाएं) को कप्तानी से हटाया जा सकता है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर भारत के अगले T20 कप्तान बन सकते हैं. खराब फॉर्म की वजह से सिलेक्टर्स सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा सकते हैं. भले ही सूर्या ने भारत को अपनी कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताया है, लेकिन उनकी खराब बल्लेबाजी टीम के लिए मुसीबत बन गई है. IPL 2026 में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. BCCI की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. TOI के मुताबिक, IPL 2026 के बाद T20 टीम चुनने के लिए जब सिलेक्टर्स की मीटिंग होगी, तब सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाया जा सकता है.

श्रेयस अय्यर पिछले दो सालों से भारतीय T20 टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें 2026 के T20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं मिली थी. वे केवल बैकअप के तौर पर चर्चा में थे. उन्होंने दिसंबर 2023 के बाद से भारत के लिए कोई T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. उनके हालिया प्रदर्शन और सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म को देखते हुए उनकी टीम में न सिर्फ वापसी हो सकती है, बल्कि उन्हें सीधे कप्तान भी बनाया जा सकता है. 

Advertisement

इसकी शुरुआत आयरलैंड में दो T20 इंटरनेशनल मैचों से होगी. उसके बाद इंग्लैंड में पांच मैच होंगे. BCCI उन्हें एक ऐसे कप्तान के रूप में देख रहा है जो लंबे समय तक टीम को संभाल सके. खासकर 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले T20 वर्ल्ड कप के लिए.

सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के T20 आंकड़े (करियर):

खिलाड़ीमैचरनस्ट्राइक रेटऔसत
सूर्यकुमार यादव1133272162.9436.35
श्रेयस अय्यर511104136.1330.67

जुलाई 2024 में कैप्टन बनने के बाद से, सूर्या लगातार आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं और इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भी कुछ रन ही बना पाए. जब से सूर्यकुमार को लीडरशिप रोल मिला है, उन्होंने 45 मैचों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं और लंबे समय तक खराब फॉर्म में रहे हैं.

Advertisement

हालांकि, कैप्टन के तौर पर सूर्यकुमार यादव का सक्सेस रेट काफी अच्छा रहा है (76.92 प्रतिशत) और उनके नाम कई खिताब भी हैं. इनमें 2025 एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप 2026 भी शामिल है. लेकिन बल्ले से उनका औसत प्रदर्शन, कलाई की चोट और बढ़ती उम्र BCCI को दूसरे विकल्प तलाशने पर मजबूर कर रही है. 

श्रेयस अय्यर ही क्यों?

कप्तानी के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे विकल्प पहले भी मौजूद थे और अब भी हैं. लेकिन श्रेयस अय्यर को IPL के तीन सीजन में अलग-अलग टीमों (DC, KKR, PBKS) के साथ मिली सफलता की वजह से उन्हें इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है. उन्होंने मौजूदा आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 10 मैचों में 47.57 की औसत और 164.04 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव ने ये सुधार न किए तो टीम इंडिया से भी बाहर हो जाएंगे!

क्या सूर्या वापसी कर पाएंगे?

सूर्यकुमार यादव अभी भी दुनिया के सबसे टैलेंटेड T20 बैटर्स में से एक हैं. उनका हैंड-आई कोऑर्डिनेशन, बैलेंस और टाइमिंग अभी भी कमाल का है. समस्या टेक्निकल नहीं, मेंटल लगती है. उन्हें इसी पर काम करना होगा. स्पिन पर सिर्फ स्वीप पर निर्भर नहीं रहना है. कुछ और शॉट्स भी ट्राई कर सकते हैं. सूर्या को वापस अपने पुराने गेम पर जाना होगा. थोड़ा समय लेकर अपने इनोवेटिव शॉट निकालने होंगे.

वीडियो: पंजाब किंग्स की यह कमजोरी क्या श्रेयस अय्यर को खिताब से कर देगी दूर?

Advertisement