वर्तमान समय में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां किसी न किसी को डायबिटीज यानी शुगर की दिक्कत न हो. लेकिन इसे कंट्रोल में रखने का तरीका क्या है? इस बारे में आजतक से बातचीत की डॉ राजेश खड़गावत ने. डॉ खड़गावत AIIMS के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग में प्रोफेसर हैं. उन्होंने इस बातचीत में शुगर को लेवल में रखने का एक तरीका बताया है.
खाने के 15 मिनट बाद करें ये काम तो कंट्रोल होगी शुगर, एम्स के डॉक्टर से जानें तरीका
AIIMS के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत के मुताबिक खाने के बाद इस तरह से वॉक करने से ब्लड शुगर में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में मद मिल सकती है.

डॉ खड़गावत के मुताबिक बहुत इंटेंस वर्कआउट न भी करते हों, तो टहलने का ऑप्शन रख सकते हैं. उनके मुताबिक खाने के बाद थोड़ी देर टहलना, डायबिटीज में फायदेमंद हो सकता है. इससे शरीर को खाने से मिलने वाली शुगर का इस्तेमाल करने में मदद मिलती है. साथ ही इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.
डॉ खड़गावत के मुताबिक, खाना खाने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद टहलना फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए बहुत तेज चलने या थकाने वाली एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है. नॉर्मल स्पीड से आराम से टहलना भी मददगार हो सकता है. इसका कारण ये है कि खाना खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है. जब हम चलते-फिरते हैं, उस समय हमारी मांसपेशियां ग्लूकोज का इस्तेमाल करती हैं. इसलिए खाने के बाद टहलने से ब्लड शुगर में होने वाली बढ़ोतरी को कम करने में मदद मिल सकती है.
डॉ राजेश कहते हैं कि खाना खाने के बाद अचानक से बहुत तेज चलना या हैवी वर्कआउट नहीं करना चाहिए. अगर टहलने के दौरान सीने में दर्द, चक्कर या असामान्य सांस फूलने जैसी परेशानी हो, तो रुककर जरूरी मेडिकल मदद लेनी चाहिए. डॉ राजेश कहते हैं कि हार्ट के मरीज या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को एक्सरसाइज का सही तरीका और समय जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
(यह भी पढ़ें: फास्टिंग शुगर हाई क्यों आती है? डॉक्टर से जानें कंट्रोल करने के आसान उपाय)
डॉ खड़गावत के मुताबिक सुबह और शाम, दोनों समय कम से कम आधे घंटे टहलना चाहिए. नियमित वॉक से ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन मेंटेन रखने और हार्ट हेल्थ को सही रखने से मदद मिलती है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं कि टहलने से डायबिटीज पूरी तरह कंट्रोल हो जाएगी. टहलने के अलावा संतुलित खाना और अच्छी नींद भी जरूरी है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: डायबिटीज में क्या खाएं, क्या नहीं? डॉ. अनूप मिश्रा ने थायरॉइड, मोटापा, फैटी लिवर सबके राज खोले













