The Lallantop

रमेश पवार बने टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर, प्रज्ञान ओझा को भी मिली ये अहम जिम्मेदारी

अजीत अगरकर के कार्यकाल खत्म होने के बाद सिलेक्शन कमेटी में वेस्ट जोन सिलेक्टर और चीफ सिलेक्टर का पद खाली था. BCCI ने अब दोनों ही पद पर नियुक्ति कर दी है. पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement
post-main-image
रमेश पवार (बाएं) वेस्ट जोन के सिलेक्टर और प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर चुने गए हैं. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने पुरुष क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटी के वेस्ट जोन पद पर रमेश पवार को चुना है, जो अजीत अगरकर के कार्यकाल खत्म होने के बाद हुई नियुक्ति है।
  • रमेश पवार के चयन के पीछे BCCI क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) द्वारा इंटरव्यू और टेस्ट मैच के अनुभव के आधार पर निर्णय लेना मुख्य कारण था।
  • रमेश पवार की नियुक्ति के बाद पांच सदस्यीय कमेटी पूरी हो गई है और प्रज्ञान ओझा इस कमेटी के नए अध्यक्ष बन गए हैं।

BCCI को पुरुष टीम की सिलेक्शन कमेटी के लिए नया सदस्य मिल गया है. अजीत अगरकर के कार्यकाल के खत्म होने के बाद कमेटी में वेस्ट जोन के सिलेक्टर का पद खाली हुआ था. BCCI की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने सर्वसम्मति से रमेश पवार को इस पद के लिए चुना है. इसके साथ ही बोर्ड ने बताया कि अब साउथ जोन के सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा कमेटी की अगुवाई करेंगे. टेस्ट अनुभव के आधार पर यह फैसला किया गया है.

Advertisement
CAC ने रमेश पवार का नाम सुझाया

BCCI ने बताया कि CAC में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे. BCCI के हेडक्वार्टर में सभी उम्मीदवारों का इंटरव्यू हुआ था. इसके बाद उन्होंने बोर्ड को रमेश पवार का नाम सुझाया. बोर्ड ने भी इस सिफारिश को मंजूरी दे दी.

पवार ने अपने इंटरनेशनल करियर में 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. इसके बाद अपने कोचिंग के क्षेत्र में भी काम किया. वह भारतीय सीनियर महिला टीम के हेड कोच रहे.उनके कोच रहते हुए टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था. इसके अलावा पवार घरेलू क्रिकेट में मुंबई और गुजरात की टीमों के भी कोच रहे. उन्होंने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच की भूमिका निभाई है. पवार की नियुक्ति के बाद सिलेक्शन कमेटी पूरी हो गई.

Advertisement
प्रज्ञान ओझा होंगे नए चीफ सिलेक्टर

हर बार की तरह टेस्ट क्रिकेट के अनुभव की तर्ज पर ही चीफ सिलेक्टर का चुनाव हुआ. मौजूदा सिलेक्टर्स में प्रज्ञान ओझा ने 24, शिव सुंदर दास ने 23, आरपी सिंह ने 14, अजय रात्रा ने 6 और रमेश पवार ने दो टेस्ट मैच खेले हैं. ओझा पांच सदस्यीय कमेटी में सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले सदस्य हैं. BCCI ने इसी आधार पर उन्हें सिलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनाया है. अगरकर के जाने के बाद ओझा अंतरिम चीफ सिलेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Asian Para Games: मोना ने गोल्ड और अवनि ने सिल्वर जीता, फाइनल में रोमांचक जंग 

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में अजीत अगरकर के योगदान की भी सराहना की. बोर्ड ने कहा,

Advertisement

BCCI अजीत अगरकर की प्रतिबद्धता, दृढ़ विश्वास और योगदान के लिए उनकी सराहना करता है. उनकी नियुक्ति जुलाई 2023 में हुई थी. इसके बाद अगरकर ने भारतीय क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण दौर में सिलेक्शन कमेटी की अगुवाई की. इस दौरान भारत ने तीन ICC ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते.

सीनियर पुरुष टीम की मौजूदा सिलेक्शन कमेटी में प्रज्ञान ओझा साउथ जोन, शिव सुंदर दास ईस्ट जोन, आरपी सिंह सेंट्रल जोन, अजय रात्रा नॉर्थ जोन और रमेश पोवार वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हैं. 

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी, कोच गौतम गंभीर को इतना समय क्यों लगा?

Advertisement