The Lallantop

स्टार क्रिकेटर ने स्टेडियम में दर्शक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोगों ने वीडियो बना लिया

यह घटना 18 अक्टूबर को कश्मीर में चल रहे रेड प्रीमियर लीग (RPL) के सेमीफाइनल मैच के बाद हुई. इस दौरान क्रिकेटर ने एक दर्शक के साथ बीच मैदान मारपीट की, जो कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद क्रिकेटर ने बताया भी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.

Advertisement
post-main-image
कश्मीर के क्रिकेटर जहांगीर खान ने बीच मैदान पर दर्शक को पीटा. (Courtesy: Video Screen Grab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर जहांगीर लोन ने 18 अक्टूबर को रेड प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मैच के बाद एक दर्शक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
  • मारपीट की घटना उस समय हुई जब मैच के अंत में जहांगीर लोन की टीम हार गई थी और उनकी टीम के खिलाफ़ अपशब्द कहने वाले दर्शकों के बीच विवाद उभरा, जिससे तनाव बढ़ा।
  • मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और जहांगीर लोन ने कहा कि अपमानजनक शब्दों के कारण उन्होंने प्रतिक्रिया दी थी।

कश्मीर के क्रिकेटर जहांगीर लोन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक दर्शक के साथ मारपीट करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ है. दर्शक के साथ उनके इस व्यवहार पर लोगों ने नाराजगी जताई है. यह घटना 18 अक्टूबर को रेड प्रीमियर लीग (RPL) के सेमीफाइनल मैच के बाद हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अक्टूबर को RPL का सेमीफाइनल मैच अथवास इंडिया XI और रॉयल गुडविल CC के बीच खेला गया. मैच खत्म होने के बाद यह मारपीट की घटना हुई.

Advertisement
मारपीट की वजह क्या थी? 

रेड प्रीमियर लीग के इस सेमीफाइनल मुकाबले में अथवास इंडिया इलेवन ने रॉयल गुडविल CC को 3 विकेट से हराया. जहांगीर लोन रॉयल गुडविल CC टीम का हिस्सा थे. मैच खत्म होने बाद अथवास इंडिया इलेवन के सपोर्टर जीत का जश्न मनाने ग्राउंड पर पहुंच गए. इसके बाद हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान जहांगीर लोन एक दर्शक के साथ मारपीट करते कैमरे में कैद हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जहांगीर लोन एक दर्शक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह सफेद स्वेट शर्ट और जींस पहने दर्शक को मुक्के और लात मारते हुए धक्का देते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

जहांगीर लोन क्या बोले?

अपनी इस करतूत पर सफाई देते हुए जहांगीर लोन ने लोकल मीडिया को बताया कि यह घटना हार के बाद हुई. उनकी टीम पवेलियन की ओर जा रही थी. तभी अपोनेंट टीम के कुछ सपोर्टर ग्राउंड में आ गए. उस दर्शक ने उन्हें अपशब्द कहे और गालियां दीं. दर्शक ने उनकी मां के लिए भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद वह आपा खो बैठे और दर्शक के साथ मारपीट की. 

उन्होंने लोकल मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं करूंगा". 

Advertisement

वीडियो वायरल होने के कुछ घंटे बाद, जहांगीर लोन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट उन्होंने लिखा कि उनकी फैमिली उनका गर्व है. उनकी फैमिली के बारे में अपमानजनक शब्द कहे गए थे. इसलिए उन्होंने गुस्से में आकर रिएक्ट किया.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन इस एक्टर के जबरा फैन निकले, फिल्म देखने को पूरा थियेटर बुक करा लिया 

जहांगीर लोन की दर्शक के साथ की गई मारपीट की घटना पर फैंस और खेल प्रेमियों ने कड़ी नाराजगी जताई है. ज्यादातर लोगों ने जहांगीर लोन की हरकत की निंदा की है. इन लोगों ने क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जहांगीर लोन कौन हैं?

जहांगीर लोन जम्मू-कश्मीर के जाने-माने क्रिकेटर हैं. वह डोमेस्टिक क्रिकेट में T20 मैचों में जम्मू-कश्मीर को रिप्रजेंट कर चुके हैं. सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कश्मीर के लिए खेले हैं. उन्होंने अपने राज्य के लिए 4 T20 मैच खेले हैं. मौजूदा समय में जहांगीर लोन जम्मू-कश्मीर में होने वाले लोकल टूर्नामेंट में खेलते हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement