The Lallantop

शोरिफुल इस्लाम की धाकड़ बॉलिंग से ऑस्ट्रेलिया बेदम, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश के पेसर शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने कंगारू टीम की पहली पारी में 7 विकेट चटकाए. उनकी खतरनाक बॉलिंग की वजह से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 210 रन पर सिमट गई.

Advertisement
post-main-image
शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बेहतरीन बॉलिंग की. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांग्लादेश के लेफ्ट हैंड पेसर शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली इनिंग्स में 7 विकेट लेकर टीम की सबसे सफल गेंदबाजी की।
  • शोरिफुल इस्लाम का उत्कृष्ट प्रदर्शन मैके की पिच पर पेस बॉलिंग को अनुकूल परिस्थितियों के चलते संभव हो सका, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया।
  • शोरिफुल इस्लाम ने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बांग्लादेश के लेफ्ट हैंड पेसर शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जोरदार बॉलिंग की. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया. कंगारू टीम के बैटर्स उनकी काट ढूंढने में नाकाम रहे. शोरिफुल की सटीक लाइन लेंथ के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्ट्रगल करते दिखे. वह ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग्स में बांग्लादेश के सबसे सफल बॉलर रहे. उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते कंगारू टीम पहली पारी में 210 रन बना पाई. इस बीच शोरिफुल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर कर लिया.

Advertisement
शोरिफुल ने  7 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके (Mackay) में चल रहे दूसरे टेस्ट में शोरिफुल ने बॉलिंग की क्लास दिखाई. उन्होंने बेहतरीन लाइन लेंथ मेनटेन की. जिससे अपोनेंट टीम बिल्कुल लाचार हो गई. रन बनाने का चांस ही नहीं मिला. उनकी बॉलिंग में वो सारी खूबियां दिखीं, जो एक पेसर में होती हैं. ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग्स में उन्होंने स्विंग और सीम से इम्पैक्ट डाला. शोरिफुल ने अपने कंट्रोल और एफिशिएंसी से ऑस्ट्रेलिया बैटर्स को काफी परेशान किया.

Advertisement

मैके की पिच पेस बॉलर्स का फेवर करती है. इसका एडवांटेज शोरिफुल इस्लाम को भी मिला. उन्होंने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 48 देकर 7 विकेट चटकाए. शोरिफुल ने ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. जबकि, लोअर ऑर्डर में उन्होंने बीयू वेबस्टर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को भी आउट किया. 

ये भी पढ़ें: कोच गंभीर का सीधा जवाब! ट्रॉफी जिताना मेरा काम, लाइक्स और व्यूज पाना नहीं

ये रिकॉर्ड बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बॉलर

शोरिफुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करके, खास उपलब्धि हासिल की. वह बांग्लादेश के पहले पेसर हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लिए. इसके अलावा वह बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच की सिंगल इनिंग्स में 7 विकेट हासिल किए हैं.

Advertisement

शोरिफुल इस्लाम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट मैच की एक पारी में 7 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस की बराबरी कर ली. एम्ब्रोस ने 30 जनवरी 1993 को पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 25 रन देकर 7 विकेट लिए थे. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement