The Lallantop

हेटमायर ने आखिरी बॉल पर सिक्स लगा पूरन के शतक पर फेरा पानी, बना डाला ये रिकॉर्ड

Shimron Hetmyer के अंतिम बॉल पर सिक्स की बदौलत Seattle Orcas ने MLC 2025 का पहला मुकाबला जीत लिया. MI New York के ख‍िलाफ ओर्काज ने 238 रनों के टारगेट को चेज कर इतिहास रच दिया.

Advertisement
post-main-image
श‍िमरॉन हेटमायर ने 40 बॉल्स में खेली 97 रनों की इनिंग. (फोटो-MLC)

श‍िमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के अंतिम बॉल पर सिक्स की बदौलत सीएटल ओर्काज (Seattle Orcas) ने मेजर लीग क्र‍िकेट (MLC) 2025 का पहला मुकाबला जीत लिया. एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के ख‍िलाफ 238 रनों के टारगेट को चेज कर हेटमायर ने इतिहास रच दिया. ये MLC इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज हो गया. कायरन पोलार्ड (Keiron Pollard) के अंतिम ओवर की अंतिम बॉल पर जब टीम को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, शिमरॉन ने छक्का लगा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोमांचक मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 237 रन बनाए थे. इस दौरान कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 60 बॉल्स पर 108 बनाए थे. उन्होंने अपनी इनिंग में 7 चौके और 8 छक्के जड़े. इस दौरान उन्हें तजिंदर ढिल्लों (Tajinder Dhillon) का भी पूरा साथ मिला, जिन्होंने 35 बॉल्स में 95 रन जड़ दिए. ओर्काज की ओर से गेराल्ड कोएत्जे (Gerald Coetzee) और काइल मायर्स (Kyle Mayers) ने दो-दो विकेट चटकाकर रन गति पर थोड़ा विराम लगाया. हालांकि, इसके बावजूद एमआई ने 237 रन बना लिए.

ओर्काज की शुरुआत नहीं थी अच्छी

238 रन को चेज करते हुए सीएटल की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जोश ब्राउन और शायन जहांगीर दोनों पावरप्ले के भीतर आउट हो गए. इसके बाद काइल मायर्स और कप्तान सिकंदर रजा ने तेजतर्रार रन बनाकर गाड़ी को पटरी पर लाने की कोश‍िश की. मायर्स ने 20 बॉल्स में 37 रन बनाए, जबकि रजा ने 9 गेंदों में 30 जड़ दिए. इसके बाद आए हेनरिक क्लासेन ने 13 बॉल्स में 26 रन जोड़कर ओर्काज को चेज में वापस ला दिया. हेटमायर की हेरोइक के लिए अब स्टेज तैयार था.

Advertisement

विकेट गिरने और रन रेट के बढ़ने के कारण टीम को अब ताबड़तोड़ बैटिंग की जरूरत थी. हेटमायर ने 40 बॉल्स में 97 रन जड़कर टीम को जीत की दहलीज पार करा दी. उन्होंने अपनी इनिंग्स के दौरान 242.50 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 9 छक्के लगाए. उनका अंतिम छक्का टीम की जीत के लिए आया, जब पोलार्ड की लास्ट बॉल पर 5 रन चाहिए थे. पोलार्ड की बॉल पर हेटमायर ने आगे बढ़कर फाइन लेगी की दिशा में छक्का जड़ दिया.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने फिर काटा गदर, इस बार इंग्लैंड के बॉलर्स को कूट डाला

Advertisement
हेटमायर ने क्या कहा?

हेटमायर का ये छक्का उनके करियर का सबसे यादगार शॉट बन गया. ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे हेटमायर ने जीत के बाद कहा, 

ये छक्का करियर का बेस्ट शॉट था, क्योंकि हार हमारे सिर पर मंडरा रही थी. मैं अब भी उस हार से नहीं उबर सका हूं जब पिछले मैच में हम जीत की दहलीज पार नहीं कर सके थे. आज मैं बहुत क्लीयर माइंड के साथ उतरा था. मैं मैच को जितना डीप हो सके, ले जाना चाहता था. इंजरी का मुझे फायदा मिला, क्योंकि मैं ज्यादा दौड़ना नहीं चाहता था.

इस जीत के साथ ही सीएटल ओर्काज ने भी MLC में अपना खाता खोल लिया. वहीं, एमआई न्यूयॉर्क की ये लगातार तीसरी हार थी. उन्होंने भी 6 मैचों में अब तक 1 मुकाबला ही जीता है. लीग में अभी सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न्स सारे मुकाबले जीतकर टॉप पर है.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, मैच कहां हारे? शुभमन गिल ने बता दिया

Advertisement