The Lallantop

गिल के कारण टीम से बाहर हैं शार्दुल?

शार्दुल ने कहा कि जब वह टीम इंडिया का हिस्सा थे, तब उन्होंने योगदान दिया और उन्हें और मौके दिए जाने चाहिए थे.

Advertisement
post-main-image
शार्दुल ठाकुर ने इंग्लैंड दौरे के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला था. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शार्दुल ठाकुर ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड सीरीज में सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया और इस कारण उन्हें टीम इंडिया से बाहर रखा गया।
  • शार्दुल ठाकुर टेस्ट टीम में शामिल नहीं हैं क्योंकि उन्हें कम मौके दिए गए और उनके इस्तेमाल के तरीके से वे असंतुष्ट हैं।
  • शार्दुल ने कहा कि वह मेहनत कर रहे हैं और टीम में वापसी के लिए तैयार हैं, जबकि उन्होंने शुभमन गिल से इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की है।

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं. मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले शार्दुल को काफी समय से टीम में मौका नहीं मिला है. शार्दुल (Shardul Thakur) ने इशारों-इशारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को इसकी वजह बताया है. शार्दुल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इंग्लैंड सीरीज में सही तरह इस्तेमाल नहीं किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शार्दुल ठाकुर शुभमन गिल से नाराज

शार्दुल ठाकुर ने बीते एक साल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. एमसीए के इवेंट में कहा कि वह नहीं बता सकते कि उन्हें टीम से बाहर क्यों किया गया? 2024-25 का उनका सीजन जैसा रहा, उसे देखकर उन्हें लगता है कि वह कुछ और मैच खेल सकते थे और अंतर भी डाल सकते थे. 

शार्दुल ने इंग्लैंड दौरे को लेकर बात करते हुए कहा,

Advertisement

जब मैंने इंग्लैंड में खेला, तो मुझे नहीं लगता कि मेरा सही इस्तेमाल हुआ. बैटिंग की बात करें तो हां, लीड्स में एक खराब शॉट खेलना मेरी गलती थी (पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 4). लेकिन मैनचेस्टर (पहली पारी में 41) में मैंने बहुत अच्छी बैटिंग की, क्योंकि मौसम खराब था, गेंद स्विंग हो रही थी और एक ऐसी लेंथ थी जहां से गेंद मुश्किल से ही उछल रही थी. मैंने उस मुश्किल दौर का सामना किया और भारत ने पहली पारी में बहुत मज़बूत स्कोर बनाया. फिर पिच सपाट हो गई और हम मैच बचाने में भी कामयाब रहे.

शार्दुल ठाकुर ने नहीं की गिल से बात 

शार्दुल ने कहा कि जब वह टीम इंडिया का हिस्सा थे, तब उन्होंने योगदान दिया और उन्हें और मौके दिए जाने चाहिए थे. उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि मुझे गेंदबाजी के कम मौके दिए गए. साथ ही गलत फेज में मेरा इस्तेमाल किया. मुझे लगता है कि रणनीति में कुछ गड़बड़ी थी. लेकिन मुझे खुद पर यकीन है और मैं मेहनत कर रहा हूं. जब भी मौका मिलेगा मैं टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए तैयार रहूंगा.

Advertisement

यह भी  पढ़ें- ईशान किशन बने नंबर वन बैटर, 18 महीने पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर थे 

शार्दुल ठाकुर ने यह भी कहा कि उन्हें जब भी मौका मिला, उन्होंने टीम इंडिया के लिए योगदान दिया और टीम को जीत भी दिलाई. ऐसे में जब भी कमबैक करेंगे, वह इसके लिए तैयार रहेंगे. शार्दुल से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मामले को लेकर शुभमन गिल से बात की? उन्होंने इनकार कर दिया. शार्दुल ने कहा कि आमतौर पर खिलाड़ियों का ध्यान गेम पर होता है और इसलिए वह कोच और कप्तान से बात नहीं करते हैं. बस यह सोचते हैं कि टीम उनसे क्या चाहती है. कई बार खिलाड़ी इसमें कामयाब होते हैं और कई बार नहीं. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल?

Advertisement