चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. CSK ने टीम के बैटिंग कोच माइक हसी (Mike Hussey) को कोचिंग स्टाफ से हटा दिया है. CSK मैनेजमेंट का ये डिसीजन IPL 2027 से पहले बड़े बदलावों का हिस्सा है. चेन्नई की टीम अपने कोचिंग सेटअप में पिछले कुछ समय से बदलाव कर रही है. इससे पहले टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाया जाना इसी बदलाव का हिस्सा था.
CSK के साथ माइक हसी का सफर खत्म, IPL 2027 से पहले 8 साल पुराना रिश्ता टूटा
Mike Hussey ने प्लेयर के तौर पर CSK के लिए 6 सीजन खेले. उन्होंने 2008 में CSK जॉइन किया था. 2018 में वे चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच बने. इस दौरान उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग के अंडर काम किया.

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइक हसी अब CSK के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं हैं. CSK स्टीफन फ्लेमिंग की जगह जहीर खान को पहले ही हेड कोच अपॉइंट कर चुकी है. CSK के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस भी टीम से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह मोहित शर्मा को टीम का बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है.
CSK के फील्डिंग कोच जेम्स फॉस्टर का फ्यूचर भी तय नहीं है. उनके कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फॉस्टर पिछले साल CSK से जुड़े थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें भी अपने फैसले के बारे में बता दिया है. हालांकि, जब जेम्स फॉस्टर से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
CSK में माइक हसी की जगह कौन लेगा, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है. हसी लंबे समय तक CSK के बैटिंग कोच रहे. पहले वे प्लेयर के तौर पर CSK के लिए 6 सीजन खेले. उन्होंने 2008 में CSK जॉइन किया था. हसी ने 2009 का सीजन का मिस किया. लेकिन, इसके बाद वे लगातार चार सीजन चेन्नई के लिए खेले.
उन्होंने 2014 का सीजन मुंबई इंडियंस के साथ बिताया. इसके बाद वे 2015 में फिर CSK से जुड़े. हसी 2018 से टीम के बैटिंग कोच थे. इस दौरान उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग के अंडर काम किया. वे 8 साल चेन्नई के बैटिंग कोच रहे.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK ने अपने फैसले के बारे में माइक हसी को बता दिया है. इस बीच हसी से जब पूछा गया कि वे CSK के सफर के बारे में क्या कहना चाहेंगे? तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर माइक हसी ‘मिस्टर क्रिकेट’ के नाम से फेमस हैं.
माइक हसी का कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ बेहतर तालमेल था. दोनों के बीच अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन भी थे. ऐसा कहा जा रहा है कि माइक हसी अन्य IPL टीमें के संपर्क में हैं. ऐसे में अगर वे IPL के आगामी सीजन में किसी दूसरी टीम को जॉइन करते हैं, तो हैरान नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: 249 रन भी पड़ गए कम! होप ने किया श्रेयस से हिसाब चुकता
धोनी की भूमिका अहमCSK का अगला बैटिंग कोच कौन होगा? इसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका अहम हो सकती है. जहीर खान और मोहित शर्मा को CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल करने में धोनी का हाथ माना जाता है. ऐसा कहा जा रहा कि टीम में आगे होने वाली नियुक्तियों में भी धोनी का रोल अहम हो सकता है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले













