11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2026-2027 सीजन का आगाज हो गया. टीम इंडिया के कई टेस्ट बैटर अपनी-अपनी रणजी टीमों की तरफ से खेल रहे हैं. इन बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भी शामिल हैं. यशस्वी मुंबई की टीम का हिस्सा हैं. वहीं, केएल राहुल कर्नाटक की टीम का. लेकिन, इन दोनों ही बैटर्स ने रणजी ट्रॉफी के पहले दिन अपनी बैटिंग से निराश किया.
रणजी में टेस्ट बैटर्स फ्लॉप! केएल राहुल 4 तो यशस्वी बिना खाता खोले लौटे
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भारत की टेस्ट टीम का रेगुलर हिस्सा हैं. इसलिए दोनों बैटर्स के लिए यह रणजी सीजन अहम है. भारतीय टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड टूर पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी.

मुंबई और छत्तीसगढ़ के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. मुंबई के लिए पारी का आगाज करने आयुष म्हात्रे और यशस्वी जायसवाल आए. इस दौरान यशस्वी को पेसर्स को खेलने में काफी दिक्कत हुई. उन्होंने पेस बॉलिंग के खिलाफ स्ट्रगल किया. वह मैच की पहली इनिंग्स में खाता भी नहीं खोल पाए. उन्हें छत्तीसगढ़ के पेसर जगजीत सिंह ने आउट किया. यशस्वी 13 गेंदों तक ही क्रीज पर टिक पाए. यशस्वी जब आउट हुए तो उस वक्त मुंबई का स्कोर एक रन था.
केएल राहुल 4 रन बनाकर आउटवहीं, रणजी ट्रॉफी का पहला दिन केएल राहुल के लिए भी निराशाजनक रहा. रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल कर्नाटक की टीम का हिस्सा हैं. कर्नाटक की टीम विजयवाड़ा में आंध्रा के खिलाफ खेल रही है. कर्नाटक ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. टीम का यह फैसला उसके लिए फायदेमंद नहीं रहा. पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. वह 4 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने ये 4 रन 11 बॉल्स पर बनाए. केएल राहुल को आंध्रा के बॉलर केवी शशिकांत ने पवेलियन की राह दिखाई.
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की 3 साल बाद वापसी
टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं यशस्वी और राहुलयशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भारत की टेस्ट टीम का रेगुलर हिस्सा हैं. इसलिए दोनों बैटर्स के लिए यह रणजी सीजन अहम है. भारतीय टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड टूर पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इस टूर से पहले केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के पास रणजी ट्रॉफी में तैयारी करने का मौका है.
वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?













