The Lallantop

धोनी के घर पर चमके संजू! वैभव की प्लेइंग XI में वापसी का इंतजार बढ़ा

Ind vs WI 2nd T20I : टीम इंडिया के ओपनर Sanju Samson ने वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ दूसरे T20I में 82 रनों की पारी खेली. हालांकि, इस दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले. लेकिन, इससे ये तय हो गया कि Vaibhav Sooryavanshi को अभी और इंतजार करना होगा.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन ने रांची में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में 82 रनों की पारी खेली. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने रांची में दूसरे T20I में 41 गेंदों में 82 रन बनाकर टीम मैनेजमेंट के उन पर भरोसे को सही साबित किया।
  • संजू सैमसन पिछली 4 पारियों में खराब प्रदर्शन के कारण वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग हो रही थी, लेकिन टीम ने संजू को मौका दिया।
  • संजू की सफलता के बाद वैभव सूर्यवंशी को इस पांच मैचों की सीरीज में खेलने का अवसर मिलना मुश्किल दिख रहा है, लेकिन आगामी न्यूजीलैंड दौरे में स्थिति स्पष्ट होगी।

टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन ने रांची में जबरदस्त बैटिंग की. उन्होंने तेजतर्रार अंदाज में बैटिंग करते हुए दूसरे T20I में महज 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेल दी. संजू पिछली 4 पारियों से स्ट्रगल कर रहे थे. उन्होंने इस दौरान महज 29 रन बनाए थे. 

Advertisement

इसके कारण रांची में मैच से पहले ये डिमांड हो रही थी कि वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाना चाहिए. लेकिन, टीम मैनेजमेंट ने संजू पर एक बार फिर भरोसा जताया. संजू ने इस मौके को अच्छी तरह से भुना लिया. हालांकि, इस दौरान उन्हें 6 और 42 के स्कोर पर दो जीवनदान भी मिले.

रांची में दोनों प्रैक्टिस सेशन में वैभव पसीना बहाते दिखे थे. इससे ये कयास लगाया जा रहा था कि संजू की जगह उन्हें मौका मिल सकता है. टॉस के दौरान भी सबकी नज़र कप्तान श्रेयस अय्यर पर ही थीं. लेकिन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में कोई चेंज नहीं किया गया है. लखनऊ वाली टीम ही रांची में भी मैदान पर उतरेगी.

Advertisement
संजू में रही है कंसिस्टेंसी की कमी

दरअसल, संजू वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. लेकिन, इसके बाद से उनकी बैटिंग में कंसिस्टेंसी नहीं दिखी है. पिछली 12 पार‍ियों में 6 बार उन्होंने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया था. इस दौरान उनके बल्ले से 2 हाफ सेंचुरीज निकली थीं. एश‍ियन गेम्स के दौरान भी दोनों ही मुकाबलों में वो फ्लाॅप ही रहे थे. श्रीलंका के ख‍िलाफ उन्होंने 7 और पाकिस्तान के ख‍ि‍लाफ 2 रन बनाए थे. लेकिन, अब तेजतर्रार फिफ्टी लगाकर उन्होंने टीम मैनेजमेंट के उन्हें बैक करने के फैसले का सही साबित कर दिया है.

ये भी पढ़ें : 8 साल बाद भी नहीं भूले 'सैंडपेपरगेट विवाद'! साउथ अफ्रीकी सुपरमार्केट ने उड़ाया कंगारुओं का मजाक

संजू ने वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ लखनऊ में 11 रन बनाए. इसके बाद से ही वैभव को ख‍िलाने की वकालत होने लगी. लेकिन, अब रांची में उन्होंने 82 रनों की पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है. अपनी इस पारी के दौरान संजू ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. हालांकि, इस दौरान संजू के दो कैच भी ड्रॉप हुए. पहला कैच तीसरे ओवर में ही गिरा जब वो महज 6 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे. दूसरी बार उन्हें 42 के स्कोर पर पावरप्ले के अंतिम ओवर में जीवनदान मिला.

Advertisement
वैभव को करना होगा इंतजार

हालांकि, संजू की इस पारी से ये भी साफ हो गया है कि 5 मैचों की सीरीज में शायद अब वैभव को मौका नहीं मिलेगा. इससे पहले, अफगानिस्तान के ख‍िलाफ सीरीज में भी वैभव प्लेइंग XI में जगह नहीं बना सके थे. एश‍ियन गेम्स में वो अभ‍िषेक के साथ ओपन कर रहे थे. उस दौरान संजू नंबर 3 पर बैटिंग कर रहे थे. लेकिन, वहां वैभव ने भी मौके को नहीं भुनाया. श्रीलंका के ख‍िलाफ उन्होंने 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी. लेकिन, पाकिस्तान के ख‍िलाफ वो 15 रन ही बना सके थे.

इस सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. वैभव भी उस स्क्वॉड का हिस्सा हैं. लेकिन, ये देखने लायक होगा कि 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट उन्हें मौके देता है या नहीं. 

वीडियो: सितांशु कोटक ने भुवनेश्वर के वापसी पर क्या कहा?

Advertisement