The Lallantop

'हम मूर्खों के साम्राज्य में जी रहे हैं...' अपने ही लोगों पर भड़के बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन

हाल ही में कप्तान बने हैं शाकिब.

Advertisement
post-main-image
शाकिब अल हसन (File)

शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan). एक बेहतरीन ऑलराउंड खिलाड़ी और बांग्लादेश के कप्तान. दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार शाकिब अक्सर ही अपने बयानों और कारनामों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एशिया कप के लिए हुए टीम सेलेक्शन में शाकिब अल हसन को टीम की कप्तानी भी दी गई. जिसके बाद उन्होंने एक ऐसा अटपटा बयान दे दिया, जिससे उनके ही देश के लोग नाराज़ हो गए हैं.

प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से परेशान बांग्लादेश की टीम के कप्तान ने शाकिब अल हसन ने एशिया कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की. उन्होंने फ़ैन्स से रातों-रात कोई चमत्कार होने की उम्मीद ना करने की बात कही. साथ ही उन्होंने टीम से अच्छे प्रदर्शन की आस लगाए बैठे फैन्स को लेकर कहा कि हम मूर्खों के साम्राज्य में रह रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# Shakib ने दिया अजीबोगरीब बयान

बांग्लादेश की टीम फिलहाल मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में एशिया कप की तैयारी कर रही है. चोट के कारण लिटन दास, नूरुल हसन और मेहदी हसन जैसे टॉप प्लेयर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. जिस कारण बांग्लादेश की परेशानी काफी बढ़ गई है. इसको लेकर बात करते हुए शाकिब अल हसन ने कहा कि बदलाव सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा नहीं लाया जा सकता है. उन्होंने कहा,

‘मेरा कोई लक्ष्य नहीं है. मेरा एकमात्र गोल यह है कि हम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकें और इसके लिए हम तैयारियां कर रहे हैं. अगर कोई सोचता है कि मैं एक-दो दिनों में चीजों को बदल सकता हूं, या कोई और एक झटके में स्थितियों को बदल देगा, तो हम मूर्खों के साम्राज्य में रह रहे हैं.’

Advertisement

शाकिब ने आगे कहा कि एशिया कप में हमारा रिकॉर्ड कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और हम इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. उन्होंने कहा,

‘हमने पहली बार T20I क्रिकेट साल 2006 में खेला था. उसके बाद से अब तक हम इस टूर्नामेंट में अच्छा रिजल्ट नहीं दे सके हैं. हम अन्य टीम्स के मुकाबले में इस फॉर्मेट में काफी पीछे रह रहे हैं. ऐसे में हमारे पास नए सिरे से शुरुआत करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.’

# मुश्किल हालात में Shakib ने संभाली कप्तानी

35 वर्षीय शाकिब अल हसन UAE में होने वाले एशिया कप के साथ अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले T20I वर्ल्ड कप में भी टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीधरन श्रीराम को उनके तकनीकी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है.

Advertisement

सचिन तेंडुलकर ने अंडर-15 के डेब्यू मैच की भावुक यादें साझा की

Advertisement