The Lallantop

सिराज और नीतीश टेस्ट की तैयारी में जुटेंगे, प्रसिद्ध वनडे सीरीज से बाहर

मोहम्मद सिराज दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे. यह मैच 31 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इस दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ODI सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया के साथ होंगे. इसके बाद वह तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया A से जुड़ेंगे.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड A के खिलाफ खेलेंगे मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A की टीम में शामिल किया है ताकि वे टेस्ट सीरीज़ से पहले रेड बॉल क्रिकेट खेल सकें।
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह ODI सीरीज़ से बाहर हैं और उन्हें रिटर्न टू प्ले प्रॉसेस से गुजरना होगा।
  • मोहम्मद सिराज दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में खेलेंगे और प्रसिद्ध कृष्णा का तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शामिल होना टीम इंडिया की आगामी तैयारियों में योगदान देगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसलिए मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A की टीम में शामिल किया जाएगा. इससे दोनों प्लेयर्स को टेस्ट सीरीज से पहले रेड बॉल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. 

Advertisement

मोहम्मद सिराज दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे. यह मैच 31 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इस दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ODI सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया के साथ होंगे. इसके बाद, वह तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया A से जुड़ेंगे. 

ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे प्रसिद्ध

प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में नहीं खेलेंगे. वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उम्मीद है कि प्रसिद्ध न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट के लिए इंडिया A में शामिल होंगे. लेकिन, खेलने से पहले उन्हें रिटर्न टू प्ले प्रॉसेस से गुजरना होगा.

Advertisement

सिराज-नीतीश को मिलेगा लय हासिल करने का मौका

मोहम्मद सिराज को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शामिल करने से उन्हें अपनी लय हासिल करने का मौका मिलेगा. राइट हैंड पेसर सिराज टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के अहम बॉलर रहे हैं. उन्होंने 48 टेस्ट में 144 विकेट लिए हैं.

पिछले कुछ समय से नीतीश रेड्डी ने भी अपनी राउंडर वाली काबिलियत दिखाई है. उन्होंने 10 टेस्ट में 396 रन बनाने के अलावा 8 विकेट निकाले हैं.नीतीश ने 2024-2025 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी.फिलहाल, नीतीश रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. क्राइस्टचर्च में उन्होंने दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की. इस मुकाबले में नीतीश ने 13 बॉल्स पर 26 रन जड़े थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हार्दिक की छुट्टी तय! रोहित MI की कप्तानी के फर्स्ट चॉइस, तिलक को भी मिल सकती है कमान 

प्रसिद्ध कृष्णा करेंगे वापसी

प्रसिद्ध कृष्णा की एक्शन में वापसी टीम इंडिया की तैयारियों के लिए बड़ा डेवलपमेंट है.  वेस्टइंडीज खिलाफ ODI सीरीज में वह इंजर्ड हो गए थे. इसके बाद से वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. प्रसिद्ध न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हैं. लेकिन, उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में खेलेंगे. 
 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement