The Lallantop

'मिस्टर 102' शाई होप ने टीम इंडिया के गेंदबाजों के धागे खोल दिए, कई रिकॉर्ड भी बनाए

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप भारतीय दौरे पर विस्फोटक अंदाज में खेल रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई भी कर रहे हैं. वह इस दौरे पर अब तक चार शतक लगा चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
शाई होप ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 2 शतक जड़ दिए हैं. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मैच में नाबाद 102 रन बनाए और इस सीरीज में अपना दूसरा शतक पूरा किया, जो उनके टी20 करियर का तीसरा शतक है।
  • शाई होप की इस प्रदर्शन के पीछे भारतीय गेंदबाजों की बल्लेबाजी रोकने में विफलता और कमजोर फील्डिंग रही, जिससे टीम को 247 रन का विशाल स्कोर बनाने का मौका मिला।
  • होप के लगातार दो शतक लगाने से उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 शतक बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा और अब उनका प्रदर्शन टीम की रणनीति पर असर डालेगा।

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. भारत के खिलाफ चौथे टी20 में उन्होंने नाबाद 102 रन की पारी खेली. पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया. इस सीरीज में यह उनका दूसरा शतक है. वहीं, इस दौरे पर यह उनका चौथा शतक है.

Advertisement
शाई होप का शानदार शतक

होप इस दौरे पर विस्फोटक अंदाज में खेल रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें रोकने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन वे नाकाम रहे. होप की इस पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. होप ने 50 गेंदों पर नौ छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए. उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन की नाबाद साझेदारी की.

यह शाई होप के टी20 करियर का तीसरा शतक है. वह अपने देश के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल और एविन लुइस का रिकॉर्ड तोड़ा. दोनों ने दो-दो शतक लगाए थे. खास बात यह है कि होप ने हर बार 102 रन की ही पारी खेली है. 'मिस्टर 102' इस सीरीज में दूसरा शतक लगाने के साथ ही एक खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में केवल पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक सीरीज में दो शतक लगाए हैं.

Advertisement
शाई होप के रिकॉर्ड

शाई होप ने तीसरे टी20 में अपनी पारी के दौरान एक खास मुकाम भी हासिल किया. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले रोवमैन पॉवेल, निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने भी 2,000 रन पूरे किए हैं.

यह भी पढ़ें- पार्थिव पटेल ने नहीं दिया आवेदन, प्रज्ञान ओझा का चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले ओवर से ही वेस्टइंडीज ने दबाव बनाना शुरू कर दिया. वेस्टइंडीज ने पारी में 16 छक्के लगाए और उसे 18 अतिरिक्त रन भी मिले. भारतीय गेंदबाज पूरे मैच में सही लाइन और लेंथ हासिल करने के लिए जूझते रहे. मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने अपने-अपने चार ओवर में 52-52 रन दिए. भारतीय टीम की फील्डिंग भी खराब रही, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा.

Advertisement

वीडियो: संजू सैमसन 13 पारियों में 7 बार फ्लॉप, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

Advertisement