The Lallantop

CSK से दो और लोगों का इस्तीफा, स्टीफन फ्लेमिंग के साथ ये भी चल दिए

चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव हो रहे हैं. अब पता लगा है कि पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद दो और लोग चेन्नई सुपर किंग्स से जा चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
स्टीफन फ्लेमिंग कई साल तक CSK के हेड कोच रहे थे. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर ने इस्तीफा देकर इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल हो गए हैं, जहाँ वे स्टीफन फ्लेमिंग के साथ पुनः काम करेंगे।
  • एरिक सिमंस और जेम्स फोस्टर के इस्तीफे का कारण प्रमुख रूप से स्टीफन फ्लेमिंग का इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच बनना और उनके साथ फिर से जुड़ना है, जिसे ECB ने आधिकारिक रूप से घोषित किया।
  • इंग्लैंड ने नए कोचिंग स्टाफ के तौर पर सिमंस, फोस्टर सहित नए मेंबर्स को शामिल किया है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान और मोहित शर्मा को नए कोच नियुक्त कर टीम में बदलाव किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर ने इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों अब इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे. इन दोनों को सीएसके के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का करीबी माना जाता है. फ्लेमिंग पिछले महीने ही इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ में शामिल हुए थे. उन्हें टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. अब फोस्टर और सिमंस फिर से फ्लेमिंग के साथ काम करेंगे.

Advertisement
ECB ने किया ऐलान

चेन्नई सुपर किंग्स ने इसकी जानकारी नहीं दी थी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पोस्ट से इन नियुक्तियों का खुलासा हुआ. ECB ने बताया कि सिमंस को इंग्लैंड टेस्ट टीम का गेंदबाजी कोच बनाया गया है. वहीं फोस्टर फ्लेमिंग के सहायक कोच होंगे. 

साउथ अफ्रीका के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी सिमंस को कोचिंग का लंबा अनुभव है. वह 2002 से 2004 तक साउथ अफ्रीका के हेड कोच रहे. वह भारतीय सीनियर पुरुष टीम के गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं. 64 साल के सिमंस 2018 से सीएसके के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे.

Advertisement

फोस्टर को भी इंटरनेशनल और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में कोचिंग का लंबा अनुभव है. वह 2018 से 2022 तक इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम के मेंटॉर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के लिए भी काम किया. वह IPL में चेन्नई सुपर किंग्स से भी जुड़े रहे.

यह भी पढ़ें- 'मैं फुटबॉल इतिहास का बेस्ट प्लेयर, बात खत्म', रोनाल्डो ने मेसी फैन्स से पंगा ले लिया? 

इंग्लैंड का नया कोचिंग स्टाफ

इन दोनों के अलावा इंग्लैंड ने मार्कस ट्रेस्कोथिक और रिचर्ड डॉसन को भी अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है. डॉसन को स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया गया है. इस नए कोचिंग स्टाफ का पहला असाइनमेंट साउथ अफ्रीका होगा. इंग्लैंड को इस दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलनी है.   

Advertisement

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स भी टीम में लगातार बदलाव कर रही है. फ्लेमिंग के जाने के बाद सीएसके ने दिग्गज गेंदबाज जहीर खान को नया हेड कोच बनाया है. वहीं मोहित शर्मा गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. आपको बता दें कि मोहित कई साल तक सीएसके के लिए खेल चुके हैं. अब टीम को एक और जगहों के लिए रिप्लेसमेंट खोजना होगा.

वीडियो: सेहत: युवाओं में अर्थराइटिस के बढ़ते मामलों की वजह क्या है?

Advertisement