The Lallantop

WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत के लिए क्या बदला?

Aus vs SA Kingsmead Test : ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से करारी शिकस्त दी. Josh Hazlewood की घातक बॉलिंग और Matt Renshaw के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हराया. (Courtesy: AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डरबन के किंग्समीड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 214 रनों से हराकर ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया।
  • मौजूदा WTC साइकल में पांच मैचों में दूसरी हार के बाद साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है।
  • ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से टीम इंडिया पर सीधे असर नहीं पड़ा लेकिन न्यूजीलैंड से अगली टेस्ट सीरीज में जीत से टीम इंडिया लंबे कदम बढ़ा सकती है।

डरबन के किंग्समीड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह रौंद दिया. पहले टेस्ट में कंगारुओं ने 214 रनों की दमदार जीत दर्ज की. इसी के साथ ऑस्ट्रेलियन टीम ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. वहीं, दूसरी तरफ करारी श‍िकस्त झेलने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम तीसरे नंबर पर लुढ़क गई. इसका फायदा कीवियों को मिला. न्यूजीलैंड अब दूसरे पायदान पर आ गया है.

Advertisement
साउथ अफ्रीकी टीम लुढ़की

डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका इस सीरीज से पहले दूसरे नंबर पर थी. वहीं, कंगारू टॉप पर थे. लेकिन मौजूदा WTC साइकल में पांच मैचों में अपनी दूसरी हार के बाद साउथ अफ्रीकी टीम तीसरे पोजिशन पर ख‍ि‍सक गई. अफ्रीकी टीम का पॉइंट्स परसेंटेज (PCT) अब 60.00 हो गया है. वहीं, न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ अब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैचों में 9 जीत के साथ टॉप पर अपनी धाक जमा ली है. उनका पॉइंट्स परसेंटेज अब 81.82 हो गया है. इस टेबल में चौथे पर बांग्लादेश और 5वें पर टीम इंडिया है. बांग्लादेश के अभी 55.56 PCT अंक हैं. वहीं, टीम इंडिया 51.52 PCT अंक के साथ टॉप 2 की रेस में बनी हुई है.

Advertisement

वैसे ऑस्ट्रेल‍िया की जीत से सीधे तौर पर टीम इंडिया को कोई फर्क नहीं पड़ा है. लेकिन, अब क्योंकि अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से है. ऐसे में दोनों मैच जीतकर टीम के पास लंबी छलांग लगाने का मौका जरूर होगा.  

स्थान टीम मैच खेले जीते हारे ड्रॉ कटौती अंक प्रतिशत (%)
1 ऑस्ट्रेलिया 11 9 2 0 0 108 81.82
2 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
3 साउथ अफ्रीका 5 3 2 0 0 36 60.00
4 बांग्लादेश 6 3 2 1 0 40 55.56
5 भारत 11 5 4 2 0 68 51.52
6 इंग्लैंड 16 7 8 1 14 74 38.54
7 श्रीलंका 6 1 2 3 0 24 33.33
8 वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83
9 पाकिस्तान 9 2 7 0 19 5 4.63

ये भी पढ़ें : कोहली वाले एलीट क्लब में शामिल हुए फरहान, अभि‍षेक शर्मा को पीछे छोड़ा! 

मैच में क्या हुआ?

वहीं, डरबन टेस्ट की बात करें तो जोश हेजलवुड ने आख‍िरी दिन अपनी आग उगलती गेंदों से अफ्रीकी बैटर्स को खूब परेशान किया. उन्होंने 49 रन देकर 6 विकेट चटकाए. ये उनका करियर-बेस्ट प्रदर्शन भी है. 421 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम महज 206 रनों पर ढेर हो गई. टीम की ओर से एडेन मार्करम ने 237 गेंदों पर 75 रनों की जुझारू पारी खेली. मार्को येन्सेन ने भी 35 रन बनाए. लेकिन वो नाकाफी रहे.

Advertisement

हेजलवुड ने सबसे पहले 29 रन पर खेल रहे वियान मुल्डर को पवेलियन का रास्ता दिखाकर मेजबान टीम की कमर तोड़ी. इसके बाद, उसी ओवर में उन्होंने येन्सेन और साइमन हार्मर को भी निपटा दिया. मार्करम क्रीज पर खूंटा गाड़े बैठे थे. लेकिन स्टार्क ने उनकी इस पारी का भी अंत कर दिया. आखि‍र में हेजलवुड ने एनरिक नॉर्ख्या को चलता करके अफ्रीकी पारी का सूपड़ा साफ कर दिया.

रेनशॉ बने जीत के हीरो

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत की नींव मैट रेनशॉ ने रखी. उन्होंने पहली पारी में 190 रनों की दमदार पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 390 रन बनाए. वहीं, दूसरी इनिंग्स में भी उन्होंने 82 रन कूटे. कंगारुओं ने दूसरी पारी 314/6 के स्कोर पर घोषित कर दी. इससे अफ्रीकी टीम के सामने एक भारी-भरकम टारगेट सेट हो गया. 

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे. लेकिन आखिरी दिन टारगेट को चेज करते हुए उनकी हवा निकल गई. इस हार के साथ ही तेंबा बावुमा को टेस्ट कप्तान के तौर पर पहली हार का सामना करना पड़ा. 

मैट रेनशॉ को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अब तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त बना ली है.

वीडियो: जेमी स्मिथ के किस विकेट ने रिकी पोंटिंग को भी निराश कर दिया?

Advertisement