The Lallantop

रिटायरमेंट से वापस की, साउथ अफ्रीका की इस पेसर ने T20I वर्ल्ड कप में इतिहास बना दिया

साउथ अफ्रीका की पेसर Shabnim Ismail T20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली बॉलर हैं. उन्होंने यह अचीवमेंट इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हासिल किया.

Advertisement
post-main-image
शबनम इस्माइल ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए थे. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शबनम इस्माइल ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान पहला ओवर डालते हुए अपने 50वें विकेट के साथ T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बनने का रिकॉर्ड बनाया।
  • शबनम इस्माइल ने मई 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मई 2026 में वापसी के लिए बुलाया था।
  • शबनम इस्माइल के इस रिकॉर्ड के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट हैं, जो 5 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में खेल सकती हैं और शबनम के रिकॉर्ड को ओवरटेक कर सकती हैं।

शबनम इस्माइल (Shabnim Ismail). साउथ अफ्रीका की शानदार पेसर. शबनम ने इंग्लैंड के खिलाफ विमेंस T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया. मैच में भले ही साउथ अफ्रीका की हार हुई, लेकिन शबनम ने पर्सनल माइलस्टोन हासिल किया. वह T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सबसे खास बात यह है कि शबनम ने यह रिकॉर्ड रिटायरमेंट से वापसी करने के बाद बनाया है. साउथ अफ्रीका की इस पेसर ने मई 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली बॉलर

शबनम सेमीफाइनल में इंग्लैंड की इनिंग्स का दूसरा ओवर डालने आईं. यह उनका पहला ओवर था. उन्होंने पहली गेंद पर एमी जोन्स को चलता किया. शबनम ने 114 kph की स्पीड से ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट बॉल डाली. जोन्स इस बॉल को कहीं भी मार सकती थीं. लेकिन, उन्होंने पॉइंट के ऊपर से शॉट मारने की कोशिश की. वह पॉइंट पर खड़ी एनेरी डर्कसेन को बीट नहीं कर पाईं. डर्कसेन ने जोन्स का आसान कैच लपक लिया. एमी जोन्स 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुईं.

Advertisement

एमी जोन्स का विकेट लेते ही शबनम ने T20 वर्ल्ड कप में खास मुकाम हासिल कर लिया. यह उनका विमेंस T20 वर्ल्ड कप में 50वां विकेट था. वह T20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली दुनिया की पहली बॉलर बन गईं. इसके बाद, दूसरे ओवर में उन्होंने एलेक्स कैप्सी को भी आउट किया. मैच में शबनम में 2 विकेट निकाले.

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर्स

विमेंस T20 वर्ल्ड कप में अब शबनम के नाम सबसे ज्यादा 51 विकेट हो गए हैं. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट हैं. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप में 48 विकेट लिए हैं. शूट के पास शबनम के रिकॉर्ड को ओवरटेक करने का मौका है. वह 5 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में खेल सकती हैं.

इन दोनों बॉलर्स के अलाावा, T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने 44, इंग्लैंड की आन्या श्रुबसोल ने 41 और साउथ अफ्रीका की मारिजान कैप ने 39 विकेट चटकाए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर्स को मिली जान से मारने की धमकी, टीम इंडिया का क्यों आया नाम?

शबनम की परफॉर्मेंस

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में शबनम इस्माइल ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट चटकाए. 28 रन पर 2 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस रही. उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचाया.

हालांकि, साउथ अफ्रीका का T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना इस साल भी पूरा नहीं हुआ. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने उसे 40 रनों से हराया. इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 170 रनों का टारगेट दिया था. लेकिन, दक्षिण अफ्रीका महिला टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन ही बना पाई. 

वर्ल्ड कप से पहले वापसी की

37 साल की शबनम इस्माइल ने T20 वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 मई 2026 को वापसी की थी. करीब 3 साल से वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थीं. इस दौरान उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर फोकस किया. लीग क्रिकेट में उन्होंने शानदार बॉलिंग की. उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने शबनम से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए अपील की थी.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement