The Lallantop

अभिषेक ने इतिहास रच दिया! सूर्या, कोहली, रोहित सब रह गए पीछे

Ind vs WI 3rd T20I : टीम इंडिया के ओपनर Abhishek Sharma ने इंदौर में इतिहास रच दिया. वो T20I में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बैटर बन गए. उन्होंने महज 1024 बॉल्स में ये कारनामा कर दिया. इससे पहले, ये रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान Suryakumar Yadav के नाम था.

Advertisement
post-main-image
अभ‍िषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ इंदौर में महज 18 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. (Courtesy : AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिषेक शर्मा ने 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I मैच में सबसे कम गेंदों में 2,000 रन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया।
  • इस मैच की पृष्ठभूमि में सूर्यकुमार यादव के 1164 गेंदों में 2,000 रन बनाने के रिकॉर्ड की तुलना में अभिषेक ने मात्र 1024 गेंदों में यह मील का पत्थर हासिल किया।
  • अभिषेक के इस उपलब्धि से टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्षमता बढ़ी और उनकी ये पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत को मजबूती प्रदान करने वाली रही।

अभिषेक शर्मा ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ऐसा भौकाल काटा कि कैरेबियाई गेंदबाजों के पसीने छूट गए. 11 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे T20I मैच में अभिषेक ने इतिहास रच दिया. वे T20I में सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 2,000 रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

Advertisement

26 साल के युवा ओपनर अभिषेक ने सिर्फ 1024 गेंदों में यह जादुई मुकाम हासिल कर लिया. उनसे पहले यह धांसू रिकॉर्ड सूर्या के नाम था, जिन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1164 गेंदों में अपने 2000 रन पूरे किए थे. रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ अभिषेक ने महज 18 गेंदों में एक तूफानी फिफ्टी भी ठोक डाली.

पहले मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर न बना पाने की पूरी कसर उन्होंने इंदौर में निकाल दी. बाएं हाथ के इस बैटर ने अपनी पावर-हिटिंग से वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं.

Advertisement
ऐसे उधेड़ी कैरेबियाई बॉलर्स की बखिया

अभिषेक ने सेट होने में कोई टाइम बर्बाद नहीं किया और दूसरे ही ओवर में रोस्टन चेज पर टूट पड़े. उन्होंने ऑफ-साइड में दो छक्के जड़े, जिसमें एक कड़क इनसाइड-आउट ड्राइव शामिल था. फिर एक चौका भी ठोका. उनके इस बेखौफ बैटिंग ने विंडीज टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.

इसके बाद चौथे ओवर में शमार स्प्रिंगर की कुटाई हुई. अभिषेक ने उनके ख‍िलाफ दो चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने खाली फील्ड का खूब फायदा उठाया. शमार जोसेफ भी उनके प्रकोप से नहीं बच पाए. जोसेफ के खिलाफ कवर के ऊपर से एक छक्का और मिड-विकेट पर बाउंड्री लगाई. इसी ओवर में एक शॉर्ट गेंद पर सिंगल लेकर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की. ये  उनके T20I करियर की 14वीं फिफ्टी है.

ये भी पढ़ें : अबू धाबी में हसन महमूद का भौकाल! हैट्रिक लेकर बांग्लादेश के लिए रच दिया इतिहास 

Advertisement
ईशान के साथ की तेजतर्रार पार्टनरश‍िप

संजू सैमसन का विकेट जल्दी गिरने के बाद, अभिषेक ने ईशान किशन (37 रन) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रनों की पार्टनरशिप पूरी कर ली. इनकी 108 रनों की तूफानी साझेदारी ने भारत का रन रेट आसमान पर पहुंचा दिया. इसे अंततः रोस्टन चेज ने ईशान को आउट कर तोड़ा.

अभिषेक की यह ब्लॉकबस्टर पारी 10वें ओवर में खत्म हुई. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में 69 रन कुटे. इसमें 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. स्प्रिंगर की एक बाहर जाती शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट मारने के चक्कर में अभिषेक चकमा खा गए. गेंद बल्ले का टॉप-एज लेकर हवा में चली गई. इसे स्प्रिंगर ने खुद ही लपककर इस कमाल की पारी का अंत किया.

वीडियो: श्रेयस अय्यर की टीम ने यह गलती नहीं सुधारी तो मुश्किलें बढ़ना तय!

Advertisement