The Lallantop

वीरेंद्र सहवाग को वैभव सूर्यवंशी में दिखती है अपनी झलक, विराट कोहली का नाम लेकर वजह भी बता दी

भारत के पूर्व क्रिकेटर Virender Sehwag का कहना है कि उन्हें Vaibhav Sooryavanshi में अपनी झलक दिखती है. वैभव पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलना चाहते हैं. उन्होंने कहा सूर्यवंशी को टीम इंडिया की तरफ से मिलने वाले मौकों का फायदा उठाना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी की सोच कुछ हद तक उनके जैसी है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि बैटिंग में वैभव सूर्यवंशी उनके जैसा बेखौफ है और उनकी यह अप्रोच उन्हें बड़े स्तर पर अलग पहचान दिला सकती है।
  • वैभव सूर्यवंशी को जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मिला, लेकिन वे तब से प्लेइंग-11 में नियमित रूप से शामिल नहीं किए गए हैं।
  • सहवाग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी की उम्र से अधिक उसके प्रदर्शन की अहमियत होती है, इसलिए सूर्यवंशी को अपने मौकों का पूरा फायदा उठाना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. सहवाग का कहना है कि वैभव की बैटिंग में उन्हें अपनी झलक दिखती है. वीरेंद्र सहवाग की तरह सूर्यवंशी भी बेखौफ बल्लेबाजी करते हैं. वे पहले ही गेंद से अटैक करते हैं. वीरू के मुताबिक, वैभव का यही अंदाज उन्हें दूसरे यंग प्लेयर्स से अलग बनाता है. उनकी ये अप्रोच उन्हें क्रिकेट के बड़े लेवल पर अलग पहचान बनाने में मदद कर सकती है. 

Advertisement
सूर्यवंशी को सहवाग का सपोर्ट

वीरेंद्र सहवाग ने ये बात 10 अक्टूबर को PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की सालाना बैठक में कही. इस दौरान सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वैभव को टीम इंडिया की तरफ से मिलने वाले मौकों का फायदा उठाना चाहिए. इस बीच, सहवाग ने ये भी कहा कि अगर कोई प्लेयर बड़े लेवल पर अच्छी परफॉर्मेंस कर सकता है, तो उसकी उम्र आड़े नहीं आनी चाहिए. 

सहवाग के मुताबिक, 

Advertisement

सूर्यवंशी अपने सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं. उनकी सोच कुछ हद तक मेरी जैसी है. वे पहली बॉल से ही बड़े शॉट लगाना चाहते हैं. अब ये देखना होगा कि उन्हें खेलने का मौका कब मिलता है और वे भारत के लिए कितने मैच खेलते हैं?

बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि अगर किसी प्लेयर में टॉप पर क्रिकेट खेलने का टैलेंट है, तो उसकी उम्र की चिंता नहीं करनी चाहिए. उनके मुताबिक, एज ग्रुप के टूर्नामेंट में उम्र के नियमों का पालन करना जरूरी है. लेकिन, IPL या इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने के दौरान परफॉर्मेंस ही सबसे ज्यादा मायने रखती है. वीरेंद्र सहवाग ने आगे बताया, 

अगर आप अंडर-19 जैसे एज ग्रुप में खेल रहे हैं, तो उम्र मायने रखती है. नियमों के मुताबिक, आपकी उम्र 19 साल से कम होनी चाहिए. लेकिन, IPL या भारत के लिए खेलने पर उम्र मायने नहीं रखती. 38-40 साल के विराट कोहली खेल रहे हैं. वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे हैं. ऐसे में प्लेयर्स का प्रदर्शन सबसे ज्यादा अहमियत रखता है.

Advertisement
सूर्यवंशी को रेगुलर मौका नहीं मिला

वैभव सूर्यवंशी ने जुलाई 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले T20I मैच में 10 बॉल्स पर 14 रन बनाए. इस मुकाबले में भारत को हार मिली. लेकिन, वैभव ने अपने आक्रामक अंदाज की झलक जरूर दिखाई.

वैभव T20I में डेब्यू करने के बाद से लगातार भारतीय टीम में बने हुए हैं. लेकिन, उन्हें प्लेइंग-11 में रेगुलर मौका नहीं मिल रहा. वे इंग्लैंड के खिलाफ भी पांचवें T20I में टीम की प्लेइंग-11 से बाहर रहे थे. इसके बाद, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें अब तक दोनों मैचों में बाहर बैठना पड़ा. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की बॉलिंग देख डरे अश्विन! फ्यूचर को लेकर बड़ी बात कह दी

वैभव सूर्यवंशी आखिरी बार एशियन गेम्स में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा थे. इस दौरान वे श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खेले. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 38 रन बनाए. जबकि, पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में 15 रन स्कोर किए थे. वैभव, भारत के लिए अब तक आठ T20I खेल चुके हैं. इन 8 मैचों में उन्होंने 186 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं. वैभव का T20I में हाईएस्ट स्कोर 81 रन है.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement