रील बनाने की होड़ और व्यूज़ बटोरने का लालच. बीते कुछ सालों से ये लत पूरी दुनिया में अपने पांव पसार चुकी है. लेकिन कई बार ये लत जानलेवा हो जाती है. ओडिशा के बौध जिले में 13 साल के एक लड़के की रील बनाने के चक्कर में चलती ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. लड़के ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर ऊपर से ट्रेन गुजरने का खतरनाक स्टंट किया था. उसने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला था. इसके बाद पुलिस ने उसे ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी दी थी लेकिन किसी चीज की लत छूटना आसान नहीं है. लड़का फिर से रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया लेकिन इस बार उसकी जान चली गई.
पटरी पर लेटकर बना रहे थे रील, हवा की रफ्तार से आई ट्रेन घसीट ले गई, मौके पर मौत
ओडिशा के बौध जिले में 13 साल के एक लड़के की रेलवे ट्रैक पर कथित तौर पर रील शूट करने के दौरान मौत हो गई. पिछले साल वह पटरियों के बीच लेटकर ट्रेन के ऊपर से गुजरने का वीडियो बनवाता दिखा था.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच करने वालों को शक है कि ये हादसा 9 अक्टूबर रात करीब 8:05 बजे हुआ होगा. ओडिशा के तालुपल्ली गांव के पास एक और रील शूट करने की कोशिश के दौरान ये घटना हुई. हुआ ये कि जब बलांगीर-पुरुनाकटक पैसेंजर ट्रेन उसके ऊपर से गुजरी तो ट्रेन का कोई हिस्सा उसके शरीर से टकरा गया. इससे वह ट्रेन के साथ घिसटता चला गया. यही उसके मौत की वजह बन गई.
पुलिस ने क्या बताया?पुलिस के मुताबिक, लड़के ने ग्रे पैंट और नीली टी-शर्ट पहनी हुई थी. लोकल लोगों ने बताया कि 9 अक्टूबर को ट्यूशन से लौटने के बाद उसने अपने पिता से पैसे लिए और एक दुकान पर गया. बाद में वह कहीं और चला गया. इस बारे में जानकारी देते हुए बाउनसुनी पुलिस स्टेशन के IIC महेंद्र बेहरा ने कहा,
पहले भी चेतावनी दे चुकी थी पुलिसहमें अभी यह पता लगाना है कि वह रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा? यह दुखद है कि स्कूल जाने वाला एक बच्चा रेलवे ट्रैक पर मारा गया. यह वही बच्चा था जो पिछले साल पटरियों के बीच लेटा हुआ था. हमने 10 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद लड़के का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया.
पुलिस ने बताया कि इससे पहले वो लड़का एक वायरल वीडियो में दिखा था. वीडियो में वह रेलवे पटरियों के बीच लेटा हुआ था और ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी. एक दूसरा नाबालिग इस स्टंट का वीडियो बना रहा था. बेहरा ने बताया कि पिछले साल जून में वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और लोकल पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग की थी. उसके माता-पिता को भी ऐसी हरकतों के जानलेवा नतीजों के बारे में चेतावनी दी गई थी. लेकिन बच्चा एक साल बाद भी नहीं माना.
(यह भी पढ़ें: कार से स्टंट कर रहा था, कंट्रोल बिगड़ा, 4-5 स्टूडेंट्स को रौंद दिया, VIDEO वायरल)
RPF ने पिछले साल 6 जुलाई को दोनों नाबालिगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था. रेलवे अधिकारियों ने बीते साल इलाके में जागरूकता अभियान भी चलाया था, जिसमें युवाओं को ऑनलाइन पॉपुलैरिटी के लिए अपनी जान जोखिम में न डालने की चेतावनी दी गई थी.
वीडियो: सोशल लिस्ट : बच्चों के रील के इस्तेमाल पर बहस, लोगों ने उठाई सोशल मीडिया बैन की मांग?









