पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन (FPF) ने एक बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, रोनाल्डो नेशनल टीम का कैंप बीच में ही छोड़ गए थे. दरअसल, पिछले सप्ताह 41 साल के रोनाल्डो नेशनल कोच जॉर्ज जीसस से विवाद हो गया था. यह विवाद प्लेइंग टाइम को लेकर था. इसके बाद रोनाल्डो कैंप छोड़कर चले गए. वह अपने क्लब अल-नस्र से जुड़ गए.
रोनाल्डो पर बड़ा एक्शन! पुर्तगाल टीम का कैंप बीच में छोड़कर बुरा फंसे
Ronaldo Controversy : पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo पर नेशनल फुटबॉल फेडरेशन ने बड़ा एक्शन लिया है. नेशनल कैंप को बीच में छोड़ने के मामले में उन पर बड़ी कार्रवाई हुई है.

FPF ने इसकी पुष्टि की है. यह मामला 10 अक्टूबर 2026 को जांच समिति को सौंप दिया गया. फेडरेशन ने बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. यह शुरुआती सस्पेंशन के बाद हुआ है. अभी इस मामले की जांच चल रही है. जांच पूरी होने तक जानकारी लीक करने पर पाबंदी है.
FPF ने क्या कहा?FPF ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया. इसमें कहा गया,
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है. यह 9 अक्टूबर 2026 के फैसले के बाद हुआ.
फेडरेशन ने आगे कहा,
मामला 10 अक्टूबर 2026 को जांच समिति को भेजा गया है. जांच पूरी होने तक किसी भी बयानबाजी पर रोक रहेगी.
पुर्तगाल ने नॉर्वे को नेशंस लीग में 2-1 से हराया. इसके बाद ही यह पूरा विवाद शुरू हुआ. इस मैच में रोनाल्डो सब्स्टीट्यूट थे. वह फुल टाइम तक बेंच पर ही बैठे रहे. इससे वो काफी नाराज हो गए. अगले ही दिन वो नेशनल टीम का कैंप बीच में छोड़कर चले गए.
इसे पूरे मामले को लेकर रोनाल्डो ने बाद में एक दावा किया. उनके मुताबिक, कोच जीसस ने उन्हें 30 मिनट खिलाने का वादा किया था. लेकिन ऐन मौके पर कोच अपनी बात से मुकर गए. वहीं, कोच का बयान बिल्कुल अलग है. उनका कहना है कि ऐसी कोई डील नहीं हुई थी.
ये भी पढ़ें : 'दिल्ली पुलिस पहले बैटिंग करेगी'! CJP के प्रदर्शन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का तंज
रोनाल्डो ने मानी गलतीहालांकि, इसके बाद रोनाल्डो ने माफी भी मांगी. उन्होंने अपने साथियों और पुर्तगाली फैंस से खेद जताया. उन्होंने अपनी गलती मानी. उन्होंने कहा कि इस हरकत के लिए उन पर एक्शन होना चाहिए.
उन्होंने खुद फेडरेशन से सजा तय करने को कहा. रोनाल्डो ने एक बात पर जोर दिया. टीम का कप्तान होने के नाते उन्हें कोई छूट या वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए. रोनाल्डो ने कहा था,
इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर होंगे रोनाल्डो?मैंने जो किया है, उसका हिसाब होना चाहिए. पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन को मेरे लिए सजा तय करनी चाहिए.
FPF के अनुशासनात्मक नियमों में आर्टिकल 160 है. इसके मुताबिक, बिना ठोस वजह नेशनल ड्यूटी छोड़ना गलत है. ऐसा करने पर एक से छह महीने तक का सस्पेंशन हो सकता है. हालांकि, रोनाल्डो को अभी कोई फाइनल सजा नहीं मिली है.
इस बवाल के बाद रोनाल्डो ने स्थिति साफ की है. वह पुर्तगाल के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं. वह अपनी गलती का अंजाम भुगतने को तैयार हैं. क्लब फुटबॉल में उन्होंने वापसी कर ली है. अल-नस्र की तरफ से वो खेल भी रहे हैं. सऊदी प्रो लीग में हाल ही में उनकी टीम ने दिरियाह को 3-0 से हराया. इस जीत में उन्होंने एक गोल भी दागा.
रोनाल्डो पुर्तगाल के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. उन्होंने देश के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा गोल भी हैं. 234 इंटरनेशनल मैच में उनके नाम 146 गोल दर्ज हैं. फिलहाल उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का कोई ऐलान नहीं किया है. अब वह पुर्तगाल की जर्सी में अगली बार कब दिखेंगे, यह साफ नहीं है. यह पूरी तरह जांच के नतीजे और फेडरेशन की सजा पर निर्भर करेगा.
वीडियो: Lionel Messi की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई, Farewell Match में क्या-क्या हुआ?









