The Lallantop

वैभव सूर्यवंशी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे यंगेस्ट क्रिकेटर बने!

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryvanshi) इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलेंगे. मैच से पहले उन्हें टीम इंडिया (Team India) की कैप दी गई. वैभव T20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं. वैभव भारत के 122वें T20I प्लेयर हैं.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में डेब्यू कर रहे हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।
  • आईसीसी ने नवंबर 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल निर्धारित की, जिससे हसन रजा के टेस्ट और ODI सबसे कम उम्र के रिकॉर्ड सुरक्षा में हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी ने T20I में सबसे कम उम्र के बैटर के रूप में डेब्यू किया, यह क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों की नई संभावनाओं को दर्शाता है।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी ब्लू जर्सी में दिखेंगे. यह उनके लिए यादगार पल है. वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने जा रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में खेलेंगे. मैच से पहले उन्हें टीम इंडिया (Team India) के वाइस कैप्टन तिलक वर्मा ने कैप भेंट की. वह भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं. 

Advertisement
भारत के पहले क्रिकेटर

'बेबी बॉस' ने भारत की तरफ से इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. सचिन ने 37 साल पहले 15 नवंबर 1989 को 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था.  वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल 99 दिन है.

वैभव T20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने आयरलैंड के जोशुआ लिटिल को पीछे छोड़ दिया. जोशुआ ने 5 सितंबर 2016 को 16 साल 309 दिन की उम्र में हांगकांग के खिलाफ T20I में डेब्यू किया था.

Advertisement
टेस्ट और ODI में किसके नाम है सबसे कम उम्र में डेब्यू?

वैभव सूर्यवंशी T20I में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बैटर हैं. लेकिन, अब सवाल उठता है कि टेस्ट और ODI में सबसे कम उम्र में किस प्लेयर ने डेब्यू किया था? 

टेस्ट और ODI में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है. यह ऐसा रिकॉर्ड है, जो अब उन्हीं के नाम रहेगा. हसन रजा ने 14 साल 227 दिन की उम्र में 24 अक्टूबर 1996 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. इसके बाद, हसन ने 14 साल 233 दिन की उम्र में 30 अक्टूबर 1996 को जिम्बाब्वे के खिलाफ ही ODI में डेब्यू किया था.

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट से वापस की, साउथ अफ्रीका की इस पेसर ने T20I वर्ल्ड कप में इतिहास बना दिया

Advertisement
क्यों नहीं टूटेगा हसन रजा का रिकॉर्ड?

ICC ने नवंबर 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने की न्यूनतम उम्र तय कर दी थी. ICC के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए किसी भी प्लेयर की उम्र कम से कम 15 साल होना जरूरी है. ICC का यह नियम अंडर-19 और महिला क्रिकेट में भी लागू है.

2020 में इस नियम के आने के बाद से किसी भी महिला और पुरुष क्रिकेटर को इंटरनेशनल में क्रिकेट में 15 साल से पहले एंट्री नहीं मिली. यही वजह कि टेस्ट और ODI में सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड हसन रजा के ही नाम रहेगा. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement